संसद से सड़क तक बवाल… बिगड़ी टीएमसी सांसद की तबीयत… हिरासत में राहुल ने की ऐसे मदद
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
इंडिया गठबंधन ने बिहार में मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप में चुनाव आयोग के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया . संसद से चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसमें राहुल गांधी, और अखिलेश यादव भी शामिल है. टीएमसी सांसद मिताली बाग की तबीयत बिगड़ने पर राहुल गांधी ने ऐसे की मदद.
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 11 अगस्त, 2025. इंडिया गठबंधन वोटिंग लिस्ट में धांधली के आरोप चुनाव आयोग पर लग रहा है. इस दौरान संसद के मकर द्वारा से चुनाव आयोग भवन तक इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में नाटकीय दृश्य भी सामने आया है, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस बैरिकेडिंग के ऊपर कूदते देखा गया. उधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया क्योंकि दिल्ली पुलिस ने संसद से मार्च कर रहे नेताओं को बीच में ही रोक दिया. वहीं, एक सांसद की हिरासत के दौरान तबीयत बिगड़ गई . दरअसल, टीएमसी सांसद मिताली बाग मार्च के दौरान बेहोश हो गई. यह देख राहुल गांधी और अन्य लोग टीएमसी सांसद मिताली बाग की मदद करते हुए दिखाई दिए. राहुल गांधी बस से नीचे उतरकर उनको गाड़ी में इलाज के लिए भिजवाए और वापस बस में चले गए. यह विरोध मार्च विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ” मतदाता धोखाधड़ी ” के आरोपों के खिलाफ निकाला जा रहा था. हिरासत में लिए जाने के दौरान सांसद राहुल गांधी ने कहा,’ वोट चोरी का सच अब सबके सामने आ गया है. यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान की रक्षा की लड़ाई है. यह एक व्यक्ति, एक वोट के मूल सिद्धांत की लड़ाई है और इसकी अखंडता सुनिश्चित करने के लिए हमें एक स्वच्छ, पारदर्शी मतदाता सूची की आवश्यकता है.