अखिल भारतीय कवि सम्मेलन गुरुवार शाम हैदराबाद के रामकोट में

हैदराबाद, 12 अगस्त, 2025. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर हैदराबाद के रामकोट स्थित नवजीवन बालिका विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन यहां के स्थापित साहित्यकारों, उदीयमान सृजकों का प्रमुख संगठन ” साँझ के साथी” द्वारा किया जा रहा है. इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार, 14 अगस्त शाम 6 बजे से यहां के नवजीवन बालिका विद्यालय, रामकोट, हैदराबाद में होगा. इस आशय की जानकारी देते हुए ‘ साँझ के साथी’ संगठन के सह मंत्री ज्योति नारायण ने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने चर्चित चेहरों में केवल कोठारी, श्यामलाल मजूमदार, विश्वजीत शर्मा, अजय मदहोश, डॉ. ऋषभदेव शर्मा, सीमा त्रिवेदी, पंडित रामकृष्ण पांडेय, डॉ अहिल्या मिश्र, वहीद पाशा कादरी, वेणुगोपाल भट्टड़, डॉ ज्योति नारायण, नरेंद्र राय समेत अनेक विभिन्न विधाओं के विख्यात कवियों का समागम होने जा रहा है. अतः आप सभी हिंदी प्रेमियों से विन्रम निवेदन है कि आप सभी इस कार्यक्रम में अवश्य पधारे और और इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को सफल बनावे .