अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बरगढ़ इकाई के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बरगढ़/ हैदराबाद, 18 अगस्त, 2025. पश्चिम ओड़िशा की बरगढ़ स्थित होटल महाराजा में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला इकाई के स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने की सूचना है. साथ ही राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने बरगढ़ महिला इकाई को शपथ दिलाई . आयोजित जिला इकाई के स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ओड़िशा इकाई के अध्यक्ष पवन सुल्तानिया ने बरगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल को शपथ दिलाई और इस सफल आयोजन के लिए उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया. इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अश्विनी सारंगी विशेष रूप से मौजूद रहे. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बरगढ़ इकाई को बधाई देते हुए उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बरगढ़ इकाई सामाजिक सेवा कार्य एवं संगठन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों कुछ हुए, यही कामना है.