” साँझ के साथी ” का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 19 अगस्त, 2025. पिछले दिनों हैदराबाद की प्राचीनतम एवं उत्कृष्ट साहित्यिक संस्था ” साँझ के साथी” का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अध्यक्ष अजीत गुप्ता के मार्गदर्शन और सह सचिव व विशिष्ट कवियित्री ज्योति नारायण के संयोजन में एवं वेणुगोपाल भट्टड़, रामकृष्ण पांडेय, के संचालन में हैदराबाद स्थित नवजीवन महिला मंडल हॉल में अन्य प्रदेशों से बुलाए गए विशिष्ट कवियों में चेन्नई, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता और कानपुर से दिग्गज एवं प्रतिष्ठित कवियों व कवियित्रियां समेत हैदराबाद के प्रतिष्ठित कवि और कवियित्रियों के साथ धुआंधार काव्य पाठ हुआ. सभी ने हास्य व्यंग, देशभक्ति एवं श्रृंगार की विविधता भरी सुंदर काव्यपाठ कर दर्शकों का मन मोह लिया. आयोजित काव्य संध्या वातावरण को सुरमय बनाते हुए अत्यंत हर्षोल्लास के साथ समाप्त हुआ. इस मौके पर सभी कवियों ने खूब तालियां बटोरी एवं वाह वाही लूटी. मंच पर हैदराबाद से वेणुगोपाल भट्टड़, रामकृष्ण पांडेय, नरेंद्र राय, अहिल्या मिश्रा, ऋषभदेव शर्मा, ज्योति नारायण, वाहिद पाशा, नंद गोपाल भट्टड़, एवं बाहर से पधारे हुए कविगण केवल कोठारी, श्यामल मजूमदार, विश्वजीत शर्मा, अजय श्रीवास्तव, सीमा त्रिवेदी प्रमुख मौजूद थे. वहीं, कार्यक्रम में कैलाश भट्टड़, रामकुमार तिवारी, डॉ मोहन गुप्ता, प्रेम नारायण, सुनीता नैय्यर, अशोक नैय्यर, ललित वोहरा, ज्योति वोहरा, नंदिनी कौर, तेजेंद्र शर्मा, लाल दास, माया, रेखा शर्मा, हर्ष लता, ईशिता नारायण, शुभी नारायण, राधे नारायण, शिवकुमार, सुशील श्रीवास्तव, अनुशा रोचलानी, सागर रोचलानी, एकता नारायण, पुष्पा वर्मा, रवि वैद, मुक्त मिश्रा, मोहिनी गुप्ता, सौरभ, शिल्पी भटनागर एवं कई अन्य की भी मौजूद थे. आयोजकों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.