‘ नईम — सलीम ‘ का धंधा फ़ले

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

जानिए क्या है ‘ मारवाड़ी– गुजराती गो बैक’ विवाद, भाजपा नेता बोले— भड़का रही कांग्रेस– AIMIM

हैदराबाद, 21 अगस्त, 2025. तेलंगाना में इन दिनों ‘ मारवाड़ी– गुजराती गो बैक’ का नारा देकर बवाल मचाया जा रहा है. इस अभियान में मारवाड़ी और गुजराती व्यापारियों के काम — धंधों पर हमला करते हुए उन्हें वापस लौटने को कहा जा रहा है. मारवाडियों और गुजरातियों पर स्थानीय व्यापारी कारोबार छीनने से लेकर नकली सामान बेचने तक का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, भाजपा नेता और हिंदूवादी नेता लगातार मारवाड़ी और गुजराती समुदाय के पक्ष में खड़ा है. भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने इसे कांग्रेस-एआई एमआईएम और बीआरएस की चाल बताकर कहा कि ये हिंदू समुदाय को बांटने की कोशिश है . जबकि हिंदूवादी नेता विधायक टी. राजा सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जिस मारवाड़ी और गुजराती समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है वो राज्य की जीडीपी में भारी योगदान देता है.

विशेष वर्ग ने छिना काटिका — रजक समाज का पेशा — बंडी संजय

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने ‘ मारवाड़ी और गुजराती गो बैक’ अभियान पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह हिंदू समाज को तोड़ने की एक साजिश है, जिसके पीछे कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम का हाथ है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यहां आंदोलन बंद नहीं हुआ तो बीजेपी ‘ रोहिंग्या वापस जाओ’ आंदोलन चलाएगी .बंडी संजय ने कहा कि यह शर्म की बात है कि लोग उन रोहिंग्याओं पर चुप हैं. जो अवैध रूप से रह रहे हैं और समाज के लिए खतरा है . लेकिन वे उस मारवाड़ी और गुजराती समुदायों को निशाना बना रहे हैं, जिसने तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को सदा से मजबूती दी और कभी भी राज्य को लूटा नहीं. उन्होंने कहा कि हैदराबाद का पुराना शहर ISI का अड्डा बन चुका है और यहां कई रोहिंग्या छिपे हुए हैं. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कुछ खास कारोबारों को लोगों से छिन गया है. संजय ने कहा कि ‘ नईम मटन दुकान’ और ‘ सलीम ड्राई क्लिनिंग दुकान’ जैसे नाम इस बात का सबूत है. जिन कामों को हिंदू काटिका समाज( मटन की दुकानें ) और रजक समाज ( ड्राई क्लीनिंग ) करते थे, अब वह एक विशेष वर्ग ( मुस्लिम वर्ग ) के हाथों में चले गए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि इस पर ये लोग चुप क्यों हैं. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी और गुजराती समाज ने कभी भी सट्टा का लालच नहीं किया, बल्कि वे राज्य की तरक्की में भागीदार बने रहे तो फिर उन्हें तेलंगाना क्यों छोड़ना चाहिए ?

मारवाड़ी और गुजराती समाज को बदनाम करने वालों को नहीं बख्शेंगे — टी. राजा सिंह

वहीं, विधायक टी. राजा सिंह लगातार मारवाडियों और गुजरातियों के हित में खड़े रहे हैं. राजा सिंह ने मारवाड़ी और गुजराती व्यापारियों पर निशाना साधने को लेकर कहा कि जो लोग मारवाड़ी और गुजराती समुदाय को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें हम बख्शेंगे नहीं. ऐसे लोगों को कानून के तहत जेल भेजा जाएगा. मारवाड़ी, गुजराती और राजस्थानी समुदाय के लोग तेलंगाना के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. इनके पूर्वज यही पैदा हुए थे और यही बस गए. इन्हें भाग जाने की बात कहने वाले खुद भगोड़े हैं .