हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
जगदीप धनखड़ के पद से इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं. 9 सितंबर को मतदान होगा. बी सुदर्शन रेड्डी के सामने केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ( एनडीए ) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है
नई दिल्ली / हैदराबाद, 21 अगस्त, 2025. उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ की है उन्होंने कहा कि एक के बाद एक चुनौती का सामना करना
राहुल गांधी की यात्रा का हिस्सा बन चुका है. साथ ही रेड्डी ने बिहार में जारी भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर पर भी सवाल उठाए हैं. वे गुरुवार को नामांकन दाखिल करने से पहले टिप्पणी की और कहा,
‘ मुझे लोहिया जी की कही हुई एक बात याद आती है कि जब सड़क खामोश है, तो सदन आवारा होती है. राहुल गांधी सड़कों को शांत नहीं रहने देते. यह उनकी आदत बन चुकी है और एक के बाद दूसरी चुनौती का सामना करना उनकी यात्रा का हिस्सा बन चुका है… उन्होंने तेलंगाना सरकार को व्यवस्थित ढंग से ( जाति जनगणना) करने के लिए तैयार किया है.’ एसआईआर को लेकर बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा,’ बिहार जिस संकट का सामना कर रहा है, उससे ज्यादा संविधान के लिए चुनौती और खतरा कुछ भी नहीं हो सकता… वोट देने का अधिकार… आम आदमी के हाथ में मौजूद एक ही हथियार है. जब इसे ही छीनने का प्रयास किया जाएगा, तो लोकतंत्र में और क्या रह जाएगा ?’
क्या बोली कांग्रेस
बी सुदर्शन रेड्डी ने विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की है. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,
‘ उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव केवल एक पद के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्र की आत्मा के लिए एक वैचारिक युद्ध है. हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने आरएसएस की विचारधारा को चुना है, लेकिन हम संविधान और उसके मूल्यों को अपना मार्गदर्शक मानते हैं.’ उन्होंने कहा,’ बी सुदर्शन रेड्डी न्याय, समानता और समावेशिता के शाश्वत मूल्यों के प्रतीक हैं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी और हमारे संविधान का आधार बने.’