संसद भवन की सुरक्षा में चूक

आरोपी व्यक्ति रेल भवन की तरफ कूद कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वारा तक पहुंच गया था. लेकिन संसद भवन में मौजूद सुरक्षा बलों ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल सुरक्षा बल यह जानने मे जुटे हैं कि आखिर यह शख्स…

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 22 अगस्त, 2025. संसद भवन की सुरक्षा में शुक्रवार यानि आज सेंध लगने की खबर है. जानकारी मिली है कि एक शख्स पेड़ के सहारे दीवार कूद कर संसद भवन में घुस गया. इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी पहचान अब तक उजागर नहीं की गई है. यह शख्स सुबह 6:30 बजे संसद भवन में घुस गया. आरोपी शख्स रेल भवन की तरफ से दीवार कूद कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वारा तक पहुंच गया था. लेकिन संसद भवन में मौजूद सुरक्षा बलों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पूछताछ कर रही है. फिलहाल सुरक्षा बल यह जानने में जुटे हैं कि आखिर यह शख्स संसद भवन में क्यों घुसना चाहता था. राज्यसभा के एक अधिकारी ने भी शख्स के संसद भवन परिसर मे कूद कर घुसने की पुष्टि की है . उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि यह शख्स क्यों संसद भवन के अंदर घुस आया. संसद की दीवार के बगल में लगे एक पेड़ पर पहले यह व्यक्ति चढ़ा था और फिर दीवार पर पहुंच गया और अंदर घुस आया.