संबलपुर में बुनियादी सेवाएं नदारद, बढ़ते अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं – रोहित पुजारी
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ रिपोर्टर चंद्रचूड़ सिंह की रिपोर्ट

संबलपुर/ हैदराबाद, 23 अगस्त, 2025. राज्य के पूर्व मंत्री तथा बीजू जनता दल संबलपुर जिला अध्यक्ष इंजीनियर रोहित पुजारी ने राज्य के बीजेपी शासन पर बीते 14 महीनों में संबलपुर में बुनियादी सेवाएं देने तक में अनदेखी करने का आरोप लगाया है . उन्होंने संबलपुर नगर में पेयजल, बिजली, ड्रेनेज और कचरा प्रबंधन की स्थिति दयनीय होने पर शासन और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं . वहीं, केंद्र की स्वच्छता रेटिंग में संबलपुर को निम्न स्तर पर बताया है. संबलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजू जनता दल के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रोहित पुजारी ने संबलपुर जिला क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधिक गतिविधियों के लिए शासन और प्रशासन को खूब खरी- खोटी सुनाई. भाजपा नेता ने कहा संबलपुर जिला क्षेत्र में जिस तरह से नशे का व्यापार बढ़ रहा है, अवैधगतिविधियां बढ़ रही है एवं इसके चलते हत्याऐं और मारपीट की घटनाएं भी होती है यह एक चिंता का विषय है. उन्होंने शासन और प्रशासन को चेतावनी दी और कहा कि अगर नई औद्योगिक परियोजनाओं बढ़ते प्रदूषण पर पाबंदी नहीं लगाई गई तो आगामी दिनों में संबलपुर जिला बीजू जनता दल आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने पर मजबूर होगा. साथ ही उन्होंने संबलपुर और झारसुगुड़ा के बीच मालवाहक वाहनों के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाए जाने की भी मांग की. आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला बीजू जनता दल अध्यक्ष इंजीनियर रोहित पुजारी के साथ बीजेडी के वरिष्ठ नेता आर्तत्राण मिश्र, बेनुधर दास, मोहम्मद सनाउल्ला व सुरेंद्र बिस्वाल प्रमुख मौजूद थे.