अब लाठी की सरकार नहीं चलेगी, बिहार अधिकार यात्रा से पहले बोले तेजस्वी यादव
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ” बिहार अधिकार यात्रा ” शुरू कर दी है. पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के पहले चरण में पटना, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा और समस्तीपुर जिलों को कवर किया जाएगा.+ पटना/ हैदराबाद, 16 सितंबर 2025. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि” आज से हम ‘ बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकल रहे हैं. एक नए बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ, बेरोजगारी, महंगाई और गरीबों को दूर करने के लिए, किसानों व मजदूरों के सम्मान के लिए, माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए, बिहार में कारखाने और उद्योग लगाने के संकल्प के साथ हम इस यात्रा पर निकल रहे हैं. पहला कार्यक्रम जहानाबाद में होगा, उसके बाद आज ही नालंदा जिले में कार्यक्रम होगा. बहुत से लोगों को उम्मीद थी कि हम बाकी जिलों में भी यात्रा करेंगे. “
हमारे गठबंधन में कोई भ्रम नहीं है — तेजस्वी
महागठबंधन के सीएम चेहरे पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ” हमारे गठबंधन में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है. हम सभी घटक दल एकजुट हैं. जनता बिहार की मालिक है और वही मुख्यमंत्री बनाती है. इस बार, वे बदलाव चाहते हैं. बिहार में किसी से भी जाकर पूछ लीजिए कि वे किसे ( मुख्यमंत्री के रूप में) देखना चाहते हैं, जवाब मिल जाएगा. लेकिन हमारे गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई भ्रम नहीं है और समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी. “
अब लाठी की सरकार नहीं चलेगी
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, ” यह सरकार( एनडीए ) लाठी की सरकार है. इसलिए बिहार की जनता कह रही है कि नीतीश कुमार का 2005– 2025 बहुत हो गया. अब लाठी की सरकार नहीं चलेगी. अब लोगों के हाथों में कलम होगी. लोग नौकरी, न्याय, अधिकार चाहते हैं. वे सम्मान नहीं देते. इसलिए लोग एनडीए सरकार से तंग आ चुके हैं. बिहार में नौकरी और रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है और यह 2020 से हो रहा है.
हम जनता की आवाज उठा रहे हैं
विपक्षी दलों द्वारा उनके और राहुल गांधी के बीच अनबन को लेकर सवाल उठाए जाने पर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ” कौन क्या सवाल उठा रहा है और कौन नहीं, हमें इस पर स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता नहीं है. हम जानते हैं कि हम जनता के लिए लड़ रहे हैं, हम जनता की आवाज उठा रहे हैं और जनता बदलाव चाहती है. चाहे वह हम और राहुल गांधी हों या हमारे गठबंधन के साथी, हम सभी एकमत हैं और बिहार में बदलाव चाहते हैं. हम वही चाहते हैं जो जनता चाहती है, इसलिए कोई क्या कहता है और क्या अटकलें लगता है, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. “
हम अपराध मुक्त सरकार देंगे
अपनी ‘ बिहार अधिकार यात्रा’ पर तेजस्वी यादव कहते हैं, ” जब तेजस्वी आएंगे, जब हमारी सरकार बनेगी, तो हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे. हम अपराध मुक्त सरकार देंगे.