हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 18 सितंबर 2025. मां भारती की पल – पल सेवा में समर्पित विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन की तेलंगाना बीजेपी के नेता सुदर्शन तिवारी ने बधाई दी है. दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीनतम हनुमान मंदिर जाकर भाजपा नेता तिवारी ने पूजा अर्चना की और हनुमान जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लंबी उम्र की कामना की. इस अवसर पर भाजपा नेता सुदर्शन तिवारी के नेतृत्व में गरीबों में फल वितरण किया गया. इस दौरान भाजपा नेता तिवारी के साथ दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा बीजेपी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलाब तिवारी एवं दिल्ली प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ संगठक कृष्ण सिंह प्रमुख मौजूद रहे.