
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ झारसुगुड़ा से रिपोर्टर राजेश साव की रिपोर्ट.
झारसुगुड़ा / हैदराबाद, 18 सितंबर 2025. यहां के बुढ़ीपद्दर ग्राम पंचायत के मरकुटा में ओएमपीएल द्वारा एक दिवसीय विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इसके तहत ” एक पेड़ मां के नाम” आयोजित अभियान के तहत प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता दिखायी. वहीं, ओड़िशा मेटालिक्स ने नटजी हाई स्कूल बुढिपद्दर में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से विश्व ओजोन दिवस 2025 बनाया गया. मनाए जाने वाले विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर नेताजी हाई स्कूल, बुढिपद्दर – झारसुगुड़ा में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( एसपीसीबी ) झारसुगुड़ा के सहयोग से दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, दिन में चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता और वृक्षारोपण अभियान शामिल थे. इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथियों में एर. एम. के नायक क्षेत्रीय अधिकारी( एसपीसीबी ) पर्यावरण वैज्ञानिक, अनुषा एक्का ( एसपीसीबी ) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओएमपीएल अजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधन रंजीत बिस्वाल, देवेंद्र बाग, सुशांत मिश्रा, अजीत लाकड़ा एवं बुढिपद्दर हाई स्कूल की प्रधान अध्यापिका सहित स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे. विश्व योजन दिवस के उपलक्ष में अतिथियों द्वारा प्रेरक भाषण एवं बहुमूल्य सुझाव दिए गए. जहां भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिरकत की.