आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक्सीडेंट से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है. बुधवार रात को पेरामाना गांव के पास एक ट्रक गलत साइड से आ गया. इसके बाद ट्रक की टक्कर एक एसयूवी गाड़ी से हो गई. फल स्वरुप एसयूवी में बैठे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नेल्लोर / हैदराबाद, 18 सितंबर 2025. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक्सीडेंट से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. नेल्लोर जिले के पेरामाना गांव के पास बुधवार देर रात रेत से भरा एक ट्रक की टक्कर एसयूवी को घसीटती चली गई. इस पूरे हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग जो एक बीमार रिश्तेदार को देखने एसयूवी में सवार होकर पामुर जा रहे थे. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
नेल्लोर से पामुर जा रहे थे परिवार के लोग
ट्रक हादसे में मरने वालों की पहचान तल्लरु श्रीनिवासुलु (36) उनकी पत्नी राधा( 34 ), शेषम सरम्मा (40), चल्लागुंडला लक्ष्मी( 38), शेषम वेंकैया( 37) और कट्टी ब्राह्मैया (24) के रूप में हुई है. परिवार के सभी लोग नेल्लोर से पामुर जा रहे थे. खबर है कि हादसे में एसयूवी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हालांकि स्थानीय लोगों ने परिवार को बचाने की कोशिश की थी. लेकिन टक्कर इतनी भयानक थी कि किसी को भी गाड़ी से नहीं निकाला जा सका आप सभी की इस हादसे में जान चली गई . हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. पुलिस आरोपी ड्राइवर को ढूंढने की कोशिश कर रही है.
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस पूरी घटना पर दुख जताया है एवं जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी .