
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट

हैदराबाद, 19 सितंबर 2025. यहां के स्टेनली जूनियर डिग्री एवं पीजी कॉलेज परिसर में केंद्रीय सलाहकार राजभाषा समिति श्रुतिकांत भारती के मुख्य अतिथित्व में शुक्रवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या दिव्या किरणमयी ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला. आयोजित हिंदी दिवस पर सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए और हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों के साहित्य की कविता गायन नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया. हालांकि, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरबा नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा. इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्या दिव्या ने उपस्थित सभी सज्जनों को प्रशंसा सह शुभकामनाएं दी. वहीं, कार्यक्रम का संचालन कु. योगिता सिंह और कु. मदीहा ने किया. जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन कॉलेज की हिंदी प्राध्यापिका सुधा ठाकुर ने किया. अंत में कॉलेज की एचओडी सुप्रीत के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.