
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ झारसुगुड़ा से रिपोर्टर राजेश साव की रिपोर्ट
झारसुगुड़ा / हैदराबाद, 19 सितंबर 2025. पश्चिम ओड़िशा के झारसुगुड़ा निवासी तथा अखिल भारतीय
रक्त व्यवस्थापक सह रक्त वीरांगना दीप्ति ढाबलिया को पिछले दिनों श्री राम जन्मभूमि अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव के दौरान रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ‘ राष्ट्रीय सेवा रत्न ‘ सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया. आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों एवं 28 अन्य राज्यों से तकरीबन 251 रक्तदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और पुरस्कार प्राप्त किए. प्रदत्त जानकारी के मुताबिक झारसुगुड़ा निवासी दीप्ति ढाबलिया को यह राष्ट्रीय सम्मान उनके द्वारा समाज के लिए निस्वार्थ सेवाओं के लिए प्राप्त हुआ है. सामाजिक सेवाओं के तहत दीप्ति ने जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की व्यवस्था की एवं रक्तदान करने के लिए आम जनों को प्रेरित किया, जिससे कई जीवन बचाया जा सके. इस तरह सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागिता के लिए क्षेत्र में उनकी प्रशंसा की जा रही है.