बिना सीएम फेस चुनाव लड़ेगा महागठबंधन

सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि महागठबंधन मुख्यमंत्री का चेहरा सामने रखे बिना ही चुनाव लड़ सकता है. उन्होंने कहा कि घोषणा भले ना हो, लेकिन सरकार बनी तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे, यह बात स्पष्ट है .

पटना/ हैदराबाद, 19 सितंबर 2025. बिहार में इंडिया अलायंस में शामिल विपक्षी दलों के महागठबंधन की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में
एलाइंस मुख्यमंत्री का चेहरा बताए बिना ही चुनाव लड़ सकता है. उन्होंने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री कैंडिडेट की घोषणा न हो, लेकिन यह स्पष्ट है कि सरकार बनी तो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी ) के नेता तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे . विपक्ष की दूसरे नंबर की पार्टी कांग्रेस इस मामले पर अब तक खुलकर कुछ नहीं कह रही है . सीपीआई — माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार चुनाव पर मीडिया से बातचीत में
महागठबंधन के मुख्यमंत्री कैंडिडेट पर कहा–” हो सकता है कि इस बात की औपचारिक घोषणा न हो लेकिन राजद इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है. इसलिए नेता विपक्ष तेजस्वी यादव निश्चित रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा है . इसको लेकर कोई अस्पष्टता नहीं है. ” दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का फेस ना बताने को लेकर महागठबंधन के माहौल का इशारा करते हुए कहा –” इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं करने का एकमात्र कारण यह है कि शायद लोग सोचते हैं कि कोई काम उचित समय पर करना चाहिए. जब हमें बहुमत मिल जाएगा. तब हम यह काम कर लेंगे. ” महागठबंधन की एक पार्टी विकासशील इंसान पार्टी ( वीआईपी ) के नेता मुकेश सहनी द्वारा खुद को उपमुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने के मद्देनजर जब उनसे महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम की संभावनाओं पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन बातों को तब देखा जाएगा जब चुनाव के बाद हमारे सामने स्थिति पूरी तरह साफ होगी.

बिहार का सीएम जनता तय करेगी, तेजस्वी यादव के चेहरे पर कांग्रेस ने मंशा जता दी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर एक राय बनती नहीं नजर आ रही है.लालू यादव की पार्टी ( आरजेडी) जहां तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है. वहीं, राहुल गांधी की कांग्रेस तेजस्वी यादव के नाम पर खुलकर नहीं बोल रही है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने तेजस्वी यादव की दावेदारी पर यह कहते हुए पार्टी की मंशा जाता दी कि बिहार का मुख्यमंत्री जनता तय करेगी . इससे पहले राहुल गांधी भी पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव के सीएम कैंडिडेट वाले सवाल टाल चुके हैं.

महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे पर नहीं है कन्फ्यूजन, बोले तेजस्वी यादव– समय पर होगा नाम…
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कभी भी किया जा सकता है. इस बीच महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. महागठबंधन के घटक दलों में शामिल वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी कह चुके हैं कि चुनाव के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वे खुद उपमुख्यमंत्री. राजद के कार्यकर्ता भी अपने नेता यानी तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताते आए हैं . हालांकि, महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अब तक तेजस्वी यादव को गठबंधन का सीएम फेस घोषित करने की बात नहीं कही है.