सपना गुप्ता होगी भारत गौरव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड( स्वर्ण पदक) से सम्मानित

झुंझुनू / शिमला/ हैदराबाद, 21 सितंबर 2025. शेखावाटी इतिहास कला संस्कृति शोध संस्थान शिमला ( राजस्थान सरकार द्वारा पंजीयन ) शिमला कार्यालय में शेखावाटी का विशाल वर्चुअल ऑनलाइन सम्मान समारोह 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर आयोजित होने की खबर है. इस मौके पर हैदराबाद बीजेपी की पूर्व नगर अध्यक्ष सपना गुप्ता के सम्मानित होने की जानकारी प्राप्त है. जानकारी के मुताबिक, गांधी जयंती के अवसर पर हैदराबाद, तेलंगाना की विशिष्ट महिला नेत्री सपना गुप्ता को भारत गौरव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड( स्वर्ण पदक) से सम्मानित किया जाएगा. इस आशय की जानकारी आईना ए शेखावाटी समाचार पत्र के संचालक व प्रधान संपादक डॉ रामानंद शर्मा ने ” इंडिया ब्रॉडकास्ट” हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के हैदराबाद स्थित समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ को टेलीफोन पर दी है. यह सम्मान 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राजस्थान सरकार से अनुमोदित पंजीयत संस्थान शेखावाटी साहित्य इतिहास शोध संस्थान द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि सपना गुप्ता माथुर वैश्य महिला मंडल( दक्षिण भारत) की अध्यक्ष, माथुर वैश्य भाग्य नगर इंटरनेशनल की अध्यक्ष, माथुर वैश्य महिला मंडल भाग्य नगर की पूर्व अध्यक्ष ( लगातार 10 वर्षों तक ), ऑल इंडिया माथुर वैश्य महिला मंडल की पूर्व संयुक्त सचिव, लायंस क्लब ( एथेना ) की उपाध्यक्ष एवं रामायण मेला, गरबा इंडिया और माथुर वैश्य समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी, बीजेपी के पूर्व शहर उपाध्यक्ष, भाजपा जिला सचिव रही है. सपना गुप्ता की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही है. यही वजह है कि समय-समय पर अनेक संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है. शेखावाटी इतिहास कला संस्कृति शोध संस्थान शिमला ने भी उनकी काबिलियत को देखकर भारत गौरव अवॉर्ड ( स्वर्ण पदक) जैसे अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जो हैदराबाद के लिए खुशी की बात है. इस खबर को सुनकर सपना गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.