हिंदी प्रचार सभागृह में वीणा वादिनी साहित्यिक समिति का हिंदी दिवस समारोह संपन्न

हैदराबाद, 21 सितंबर 2025. वीणा वादिनी साहित्यिक समिति हैदराबाद द्वारा आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम शनिवार शाम को यहां के हिंदी प्रचार सभागृह में संपन्न होने की खबर है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक राजभाषा, भारत डायनिलिक्य लिमिटेड रक्षा मंत्रालय हैदराबाद के एच. निधि शर्मा थे. जबकि विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्राचार्या स्टेनली डिग्री एंड पीजी कॉलेज प्रतिभा पारकर प्रमुख मौजूद रहे. आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद सभी अतिथियों का का स्वागत वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती ने किया. वहीं, इस मौके पर प्रसिद्ध कवि डॉ. प्रभास चंद्र सिंह चन्दर की पुस्तक” संक्षिप्त महाभारत” का लोकार्पण भी किया गया. नगर के चर्चित कवि पुरुषोत्तम कडेल ने कवि प्रभास चंद्र जी का संक्षिप्त में परिचय दिया एवं प्रसिद्ध कवियित्री सुधा ठाकुर, ठाकुर दिनेश सिंह और राजभाषा अधिकारी राज नारायण अवस्थी ने पुस्तक की समीक्षा की. आयोजित हिंदी दिवस के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध कवियों ने काव्य पाठ किया. आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर के कई विद्यालयों की हिंदी अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया.कवि गोष्ठी का संचालन अरुंधति कुलकर्णी ने किया एवं अध्यापिकाओं का विवरण डॉ. रेखा देवी ने दिया. आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से समिति के प्रमुख परामर्शदाता प्रदीप जाजू की मौजूदगी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. आयोजित संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन व संयोजन समिति की सचिव सुधा ठाकुर ने किया. अंत में भक्तराम जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.