कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग में राहुल गांधी का बड़ा बयान

आज पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक राजधानी पटना के सदाकत आश्रम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू हुई. गगनभेदी नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह पूर्ण स्वागत के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व बड़ी संख्या में केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता मौजूद रहे .

पटना/ हैदराबाद, 24 सितंबर 2025. आजादी के बाद बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की विस्तारित बैठक की शुरुआत हुई है. पार्टी के तमाम राष्ट्रीय राजस्थान के नेता दिन भर बैठक के माध्यम से देश और बिहार की भावी राजनीति, उसकी चुनौतियां, संकट और निदान को लेकर चर्चा की गई, हालांकि प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का दौरा रद्द हो गया है. पटना में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने हालात को लेकर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लगातार बिहार की जनता के साथ अन्याय और शोषण हुआ है. केंद्र और राज्य में बैठे सत्ताधारियों ने इस राज्य की संभावनाओं को कुचल दिया, जबकि यहां के लोग मेहनत और प्रतिभाशाली हैं. राहुल गांधी ने कहा कि बरसों से बिहार को योजनाबद्ध तरीके से उपेक्षित किया गया. किसान और मजदूर मजबूरी में पलायन कर रहे हैं, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं . उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे नेताओं ने केवल अपने परिवार और करीबी लोगों का विकास किया. जबकि गरीब जनता को गरीबी और बेरोजगारी के दलदल में छोड़ दिया गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में अपार प्राकृतिक और मानवीय संसाधन है. यहां की मिट्टी, यहां का श्रम और यहां के लोग देश को नई ऊंचाई तक ले जाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद आज बिहार को देश के सबसे पिछड़े राज्यों की सूची में खड़ा कर दिया गया है.