
डॉ शंकर सिंह ठाकुर हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के बने नए रजिस्ट्रार, हुए सम्मानित
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
हैदराबाद, 24 सितंबर 2025. डॉ शंकर सिंह ठाकुर के हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के रजिस्ट्रार बनने पर उनका यहां भव्य स्वागत किया गया. दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ मोहम्मद सादिक ने डॉक्टर सिंह का शाल व पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें सम्मानित किया. प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ मोहम्मद सादिक ने इस मौके पर कहा कि डॉ शंकर सिंह ठाकुर यहां कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में सभा और आगे बढ़े, उन्नति को छुए यही कामना है. वहीं, सभा के कार्यालय मंत्री के वेंकटेश्वर, नामदेव वाघमोड़े, सी. शिवलिंगम , माया पांडे, सी. विनोद कुमार रेड्डी, भानु दास, प्रतिभा कुलकर्णी, के. सरिता, श्रीकांत, करुणाश्री व अरुण आदि उपस्थित रहे.
