सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बिफरे अरविंद केजरीवाल

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेताओं ने सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में जंतर- मंतर पर प्रदर्शन कर, कैंडल मार्च निकाला.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 27 सितंबर 2025. लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर
लेह में चल रहे विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के 2 दिन बाद, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. वांगचुक शुक्रवार को दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन मीडिया से बात करने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई है. उनकी गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा है कि, ” रावण का भी अंत हुआ था, कंस का भी अंत हुआ था, हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ था और आज हमारे देश में तानाशाही चरम पर है. तानाशाही और अहंकार करने वालों का अंत बहुत बड़ा होता है. वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि, डर अच्छा है. सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी दिखाती है कि भाजपा की केंद्र सरकार को अपना अंत नजर आ रहा है. जैसे कंस को अपना अंत नजर आ रहा था, सुनाई दे रहा था और डर के मारे वो देवकी की हर संतान को अपना काल समझ रहा था. वैसे ही आज भाजपा की सरकार को हर आंदोलन में इनकी सत्ता का काल नजर आ रहा है. इनके सोशल मीडिया के हैंडल्स पर ये डर दिख रहा है. ये डर अच्छा है.

आप नेता व दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को गलत बताया+ लद्दाख की आवाज दबाने के लिए उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. जो इंसान अपने लोगों की जमीन, पर्यावरण, पहचान और वोट अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है, उसे जेल में डालना लोकतंत्र पर हमला है. भाजपा सरकार डर और दमन से जनता की आवाज नहीं दबा पाएगी. लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को भी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशान साधा था. उन्होंने कहा था कि आज लद्दाख में जो हो रहा है, वो बेहद चिंताजनक हैं. हर सच्चे देशभक्त को लद्दाख के लोगों का साथ देना चाहिए. केजरीवाल ने कहा था कि, ” हमने अंग्रेजों से इसलिए थोड़ी ली थी कि जनता अंग्रेजों की बजाय बीजेपी की गुलाम बन जाए? भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने लोकतंत्र के लिए अपना बलिदान दिया था ताकि हर भारतीय को अपनी खुद की सरकार चुन्नी का अधिकार मिले. ” लेकिन आज बीजेपी सत्ता के नशे में चूर होकर एक के बाद एक राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रही है, संविधान द्वारा दिए गए अधिकार छीन रही है.

आप ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ मोदी सरकार पर साधा निशाना, निकाला कैंडल मार्च

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार शाम दिल्ली के जंतर – मंतर पर आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और भाजपा, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सोनम वांगचुक ने कभी हिंसा भड़काने वाला बयान नहीं दिया, फिर भी उनपर एनएसए लगाया गया.
उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की समाज सेवा पूरे लद्दाख में जानी जाती है. उनकी पहलों ने हजारों युवाओं को शिक्षा और रोजगार का नया रास्ता दिखाया है. बावजूद इसके, केंद्र सरकार उन्हें देशद्रोही बताकर लद्दाख की आवाज दबाना चाहती है. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जब चीन लद्दाख में घुसपैठ कर रहा था, जब चरवाहों ने मोर्चा संभाला था तो सरकार ने वास्तविकता से मुंह मोड़ा. लद्दाख के लोग 5 साल से राज्य का दर्जा और संवैधानिक अधिकार की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें केवल अनशन और प्रदर्शनों के जरिए ठगा. अब इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए सोनम वांगचुक को निशाना बनाया गया है. सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि गांधीवादी सोच वाले व्यक्ति को देश की सुरक्षा के लिए खतरा कैसे कहा जा सकता है ?
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सीमावर्ती राज्यों के साथ खिलवाड़ कर रही है. कश्मीर के बाद अब लद्दाख की अपेक्षा की जा रही है और मणिपुर भी सरकार से संभाल नहीं रहा. बता दें कि गुरुवार को लद्दाख प्रशासन ने दावा किया कि लेह शहर में एक दिन के भीषण अशांति के बाद ” शांति” लौट आई है . इस दिन राज्य का दर्जा मांग रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में अब तक पांच लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए थे. इस हिंसा को लेकर 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. आगे तनाव रोकने के लिए प्रतिबंध लागू रहेंगे, जबकि राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते आक्रोश को दूर करने के लिए नई दिल्ली से बातचीत करने का आग्रह किया है .

बिना वजह अपराधी जैसा सुलूक, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बोलीं पत्नी, सपोर्ट में उतरी कांग्रेस– आप


लेह में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के 2 दिन बाद ये एक्शन हुआ. उनकी पत्नी और जम्मू कश्मीर के नेताओं ने इस गिरफ्तारी को गलत और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इस गिरफ्तारी को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी और कई पार्टियों की प्रतिक्रिया सामने आई है. उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने गुस्से में कहा कि मेरे पति के साथ बिना किसी कारण के अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है. गौरतलब है कि लेह में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के 2 दिन बाद सोनम वांगचुक को उनके गांव उल्याकटोपो से गिरफ्तार किया गया. लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जमवाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उन्हें अरेस्ट किया. फिलहाल उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है