पीएम मोदी की फोटो चित्र

झारसुगुड़ा/ हैदराबाद, 29 सितंबर 2025. बीते रविवार को झारसुगुड़ा सर्किट हाउस में ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी से पत्रकार राजेश साव ने मुलाकात की और उन्हें बृजराज नगर स्थित शिक्षा निकेतन में पढ़ाई कर रही 9 वीं कक्षा की छात्रा दिशा रानी साव द्वारा की गई अद्भुत पेंटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो चित्र भेंट किया और इसे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने की गुजारिश की . गौरतलब है कि छात्र दिशा रानी साव इतनी सी छोटी उम्र में अद्भुत पेंटिंग करती रही है. उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पुरस्कार भी जीते हैं और सम्मानित हुई है . इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने पत्रकार साव को आस्वस्त किया कि वे छात्र दिशा रानी साव द्वारा पेंटिंग की गई पीएम मोदी तस्वीर को उन तक जरूर पहुंचाएंगे.