राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी

कांग्रेस ने केरल में राहुल गांधी को कथित मौत की धमकी देने वाले बीजेपी पैनलिस्ट के बयान की कड़ी निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की. भाजपा नेता की टिप्पणी के बाद कांग्रेस में आक्रोश फैल गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया है और तत्काल प्रिंटु महादेवन को गिरफ्तार करने की मांग की है.

तिरुवनंतपुरम/ नई दिल्ली/ हैदराबाद, 29 सितंबर 2025. टीवी डिबेट में बीजेपी के एक प्रवक्ता ने सीधे-सीधे धमकी दे दी कि ‘ राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी. इसके बाद इस पर बवाल हो गया . केरल में कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के पैनलिस्ट द्वारा कथित तौर पर दी गई’ मौत की धमकी ‘ की कड़ी निंदा की है और पैनलिस्ट को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. यह विवादास्पद बयान शुक्रवार 26 सितंबर की रात में न्यूज़ 18 केरल चैनल पर लद्दाख हिंसा को लेकर एक टीवी डिबेट के दौरान सामने आया. इसमें पूर्व एबीवीपी नेता और बीजेपी की ओर से पैनलिस्ट प्रिंटु महादेवन ने राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें’ सीने में गोली मार दी जाएगी.’ कांग्रेस ने इसे न केवल राहुल गांधी के खिलाफ व्यक्तिगत हमला माना, बल्कि मौत की एक गंभीर धमकी करार दिया . कांग्रेस कार्य समिति सीडब्ल्यूसी के सदस्य रमेश चेन्निथला ने मांग की कि केरल पुलिस को प्रिंटु महादेवन को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘ जान से मारने की धमकी’ देने वाले भाजपा नेता प्रिंटु महादेवन के खिलाफ पेरामंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री कुमार सीसी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, प्रिंटु महादेवन ने 26 सितंबर को एक मलयालम चैनल पर बांग्लादेश और नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर हो रही डिबेट के दौरान राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह के विरोध प्रदर्शन संभव नहीं है, क्योंकि यहां के लोग पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी की ऐसी कोई इच्छा है, तो उनके सीने में गोली मार दी जाएगी .

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

भाजपा नेता की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. आज यानि सोमवार को पूरे केरल और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महादेवन और बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया . इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बाबत एक चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने महादेवन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की अपील की थी. बिनु गोपाल ने कहा था कि अगर ऐसा नहीं होता है तो मिलीभगत माना जाएगा.

कौन है प्रिंटु महादेवन ?
प्रिंटु महादेवन स्वयं की सेवक संघ की छात्र शाखा एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. फिलहाल वो केरल बीजेपी के प्रवक्ता है. बतौर भाजपा प्रवक्ता ही उन्होंने इस डिबेट में हिस्सा लिया था. इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जान से मारने की धमकी देने वाली टिप्पणी की थी.