
केंद्रीय गृह मंत्रालय राजभाषा सचिव अंशुली आर्या से हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद की हुई मुलाकात
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 1 अक्टूबर 2025. केंद्रीय गृह मंत्रालय राजभाषा विभागीय सचिव अंशुली आर्या से बीते दिनों हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधानमंत्री एस. गैबुवली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और दक्षिण भारत में हिंदी भाषा प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने पर आग्रह किया. इस संदर्भ में सचिव अंशुली आर्या ने बताया कि देशभर में राजभाषाओं के संरक्षण हेतु राजभाषा विभाग तत्पर है. सचिव अंशुली आर्या ने हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के 90 वर्ष पूर्ण होने एवं विवरण पत्रिका 50वें वर्ष पूर्ण होने पर मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल को शुभकामनाएं दी. इस दौरान हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय राजभाषा विभागीय सचिव अंशुली आर्या का स्वागत सम्मान किया गया. आयोजित कार्यक्रम में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के कानूनी सलाहकार जे. वेंकटराम नरसिम्हा रेड्डी, सदस्य शिवा एवं राजभाषा विभागीय सहायक निदेशक भावन सक्सेना प्रमुख मौजूद रहे.