
” आपकी पत्नी दर-दर भटक रही ” पवन सिंह की पत्नी का फिर छलका दर्द, आंखों में आंसू लिए लगाई गुहार
हैदराबाद से देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

पवन सिंह की पत्नी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ज्योति सिंह पति से गुहार लगा रही है .
रोहतास / हैदराबाद, 1 अक्टूबर 2025. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी” ज्योति सिंह का ” एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से भावुक गुहार लगाती नजर आ रही हैं . वह कहती है कि पवन सिंह की पत्नी होने के बावजूद उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है.
ज्योति सिंह ने लगाई गुहार
ज्योति सिंह ने कहा कि वह चाहती हैं कि पवन सिंह कम से कम इंसानियत के नाते उनसे बैठकर उनकी समस्याओं पर बात करें. यह वीडियो काराकाट इलाके में खासतौर पर चर्चा में है, हालांकि, इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है. लेकिन वीडियो में ज्योति सिंह ने कहा कि जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता, वह कानूनी तौर पर पवन सिंह की पत्नी है.
पत्नी की बेइज्जती, पवन सिंह की भी बदनामी
ज्योति सिंह कहती है कि अगर वह सड़कों पर भटक रही हैं, तो इससे न केवल उनकी, बल्कि पवन सिंह की भी बेइज्जती हो रही है. ज्योति सिंह ने स्पष्ट किया कि वह पवन सिंह की दुश्मन नहीं, बल्कि उनकी पत्नी है. उन्होंने कहा, ” लोग यह नहीं कह रहे कि ज्योति सिंह भटक रही है, बल्कि यह कह रहे हैं कि पवन सिंह की पत्नी दर-दर भटक रही हैं . ” पवन सिंह की वाइफ होने के बावजूद मुझे दर-दर भटकना पड़ रहा है. मैं चाहती हूं कि एक बार पत्नी न सही, इंसान होने के नाते बैठकर मेरी समस्याओं पर बात करें. जब तक तलाक नहीं हो जाता, तब तक तो मैं उनकी पत्नी हूं. अगर मैं रोड पर दर-दर भटक रही हूं, तू सिर्फ मेरी बेइज्जती नहीं हो रही, पवन सिंह की भी बेइज्जती हो रही है. मैं पवन सिंह की दुश्मन नहीं हूं, मैं उनकी पत्नी हूं . “
पवन सिंह का काराकाट से नाता
पवन सिंह ने हाल ही में काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान ज्योति सिंह ने उनके लिए जमकर प्रचार किया था. वह इलाके में घूम – घूमकर लोगों से मिली और पवन सिंह के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. हालांकि, चुनाव हारने के बाद पवन सिंह ने इलाके से दूरी बना ली, लेकिन ज्योति सिंह लगातार काराकाट में सक्रिय हैं. वह लोगों से मिल रही हैं और उनकी समस्याओं को सुन भी रही है .
ज्योति सिंह की राजनीतिक महत्वाकांक्षा
ज्योति सिंह ने संकेत दिए हैं कि वह काराकाट क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं . हालांकि, उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी राजनीतिक दल का दामन थामेंगी. इलाके में उनकी सक्रियता और लोगों से मुलाकातें इस बात का संकेत दे रही है कि वह राजनीति में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं .
नवरात्रि के बीच उठे सवाल
वर्तमान में नवरात्रि का पर्व चल रहा है, जिसमें नारी सशक्तिकरण की बात जोर-शोर से हो रही है. ऐसे में ज्योति सिंह का यह वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है. पवन सिंह के भक्ति भजन, विशेष कर देवी की आराधना वाले गीत, इस नवरात्रि में विभिन्न पूजा पंडालों में गूंज रहे हैं. उनकी लोकप्रियता इलाके में बरकरार है, लेकिन उनकी पत्नी का यह वीडियो उनके निजी जीवन पर सवाल उठा रहा है.
क्या पवन सिंह तक पहुंचेगी ज्योति की गुहार ?
ज्योति सिंह का यह वीडियो न केवल उनकी व्यक्तिगत पीड़ा को दर्शाता है, बल्कि यह भी सवाल उठाता है कि क्या उनकी यह गुहार पवन सिंह तक पहुंचेगी. पवन सिंह की लोकप्रियता और उनके प्रशंसकों के बीच उनकी छवि को देखते हुए, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस वायरल वीडियो का उन पर क्या असर डालता है. इलाके में लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, और यह वीडियो सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी असर डाल सकता है.