नवरात्रि महोत्सव पर बलम्मा मंदिर में अनुदान सह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

हैदराबाद, 2 अगस्त 2025. माँ की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिलता है, जो भी जाता है माँ के द्वारा, कुछ ना कुछ जरूर मिलता है. इसी भाव भूमि में श्री बालम्मा माता मंदिर, काछी बस्ती, राम सिंह पुरा, कारवान, हैदराबाद में एक भव्य धार्मिक आयोजन एवं अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर एच. संग्राम सिंह, एच. मुन्ना सिंह, एच. जीत सिंह, एच. राकेश सिंह एवं उनके समस्त परिवार द्वारा आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ माता दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ किया गया. इस दौरान पूरे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में माता जी के जयकारों से गूंज उठा. पूजा अर्चना के उपरांत अन्य दान का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया. इस अन्नदान से न केवल स्थानीय काछी समाज के लोग बल्कि आसपास के इलाकों से आए भारी संख्या में भक्तों ने लाभ उठाया और अपने जीवन को धन्य किया. इस मौके पर काछी बिरादरी रामसिंहपुरा, काछी गुडा और सिकंदराबाद से बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया. काछी संघ राम सिंह पुरा समिति के अध्यक्ष तथा सक्रिय एवं लोकप्रिय नेता ए. सुरेंदर सिंह एवं रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टी. गोविंद सिंह काछी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजित कार्यक्रम को गौरवान्वित करते नजर आए. इसके अलावा एम सिनोद सिंह, एम लड्डू सिंह, एम नरेंद्र सिंह, एच. विकास सिंह, टी. शिवा सिंह, एच. विनेश सिंह, एच. गणेश सिंह, एच. निखिल सिंह, एच. अकुल सिंह, एच. अजितेश सिंह, सरदार दीप सिंह, श्याम सुंदर चारी, के नर्सिंग राव नेता टीडीपी, एच. किशन सिंह, जी. धनराज सिंह सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. अंत में सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.