मैं चाहता हूं, आगे कोई ऐसी गलती ना करे, प्रेमी संग फरार हुई पत्नी तो पति 4 बच्चों संग यमुना…
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
38 वर्षीय सलमान अपने 4 मासूम बच्चों को लेकर पुराने पुल से यमुना नदी में कूद गया . कूदने से पहले उसने वीडियो बनाई. इसमें सलमान ने कहा कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने 7 महीने से जीवन नर्क बना दिया है. उसकी और बच्चों की मौत के लिए…
कैराना / शामली / हैदराबाद, 4 अक्टूबर 2025. यूपी के शामली के कैराना में प्रेमी संग पत्नी के फरार होने पर पति अपने 4 बच्चों संग यमुना में कूदा. यमुना में कूदने से पहले उसने वीडियो बनाई और उसे अपनी बहन को भेजा. जिसमें वह अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके प्रेमी को बताया है. उसने कहा कि वह चाहता है कि आगे कोई इंसान ऐसी गलती नहीं करे. 7 महीने से इन दोनों ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है. पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर वह बच्चों के साथ यह कदम उठा रहा है. घटना का पता लगने के बाद एसडीएम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मूल रूप से कैराना के मोहल्ला अफ़ग़ाना निवासी और वर्तमान में मोहल्ला खैलकलां में रहने वाले 38 वर्षीय सलमान अपने 4 मासूम बच्चे 12 वर्षीय बेटी महक, 5 वर्षीय शिफा, 3 वर्षीय बेटे आयान और मात्र 8 माह की इनायशा को लेकर पुराने पुल से यमुना नदी में कूद गया. कूदने से पहले उसने वीडियो बनाई. जिसमें सलमान ने कहा कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने 7 महीने से उसका जीवन नर्क बना दिया है. यह भी कहा कि उसकी मौत और बच्चों की मौत के लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे. उक्त तीन वीडियो बनाकर सलमान ने अपनी बहन गुलिस्ता को शुक्रवार दोपहर भेजे थे लेकिन वह इसे देख नहीं पाई.
बहन ने एक दिन बाद देखा वीडियो तो भागे — भागे पहुंचे परिवार वाले
शनिवार को वीडियो ध्यान से देखने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ. इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी यमुना पुल पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति 4 बच्चों के साथ पुल से नदी में कूदा था. सीओ श्याम सिंह, कैराना पुलिस और एसडीएम घटनास्थल पर पहुंची. एसडीएम ने यमुना में डूबे 4 बच्चे और उसके पिता की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए.
वीडियो में क्या बोला सलमान
वीडियो में सलमान रोते हुए कह रहा है—‘ महक बेटा, हम सब मर जाएंगे. हमारी मौत के जिम्मेदार तुम्हारी अम्मी और उनके साथी हैं. 7 महीने से उन्होंने हमारा जीना हराम कर रखा है. मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था. सरकार या किसी और से कोई उम्मीद नहीं है. मैं चाहता हूं कि आगे कोई इंसान ऐसी गलती ना करे.