समाजसेविका सपना गुप्ता को मिला भारत गौरव लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ( स्वर्ण पदक)

शिमला/ हैदराबाद, 13 अक्टूबर, 2025. शेखावाटी कला, संस्कृति एवं इतिहास शोध संस्थान शिमला ( राजस्थान सरकार द्वारा अनुमोदित) ने पिछले दिनों हैदराबाद के विशिष्ट समाज सेविका, पर्यावरण विद्, एवं कला एवं संस्कृति क्षेत्र में चर्चित श्रीमती सपना गुप्ता को भारत गौरव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड( स्वर्ण पदक) से अलंकृत कर सम्मानित किया गया. संस्थान के अध्यक्ष तथा राजस्थान के प्रख्यात पत्रकार रामानंद शर्मा के द्वारा हस्ताक्षरित सम्मान — पत्र उन्हें हैदराबाद के चर्चित कवि व मंच संचालक पुरुषोत्तम कड़ेल ने सनथ नगर स्थित saffron हॉस्पिटैलिटी सलूशन्स शोरूम में वहां पहुंचे हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार व लेखक देहाती विश्वनाथ की मौजूदगी में संस्थान के अध्यक्ष रामानंद शर्मा के हस्ताक्षरित सम्मान — पत्र और मेडल भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर पत्रकार देहाती विश्वनाथ एवं कवि पुरुषोत्तम कडेल ने श्रीमती सपना गुप्ता के द्वारा किए जा रहे सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए भूरी – भूरी प्रशंसा की और स्वर्ण पदक सम्मान से अलंकृत होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी. इस दौरान श्रीमती सपना गुप्ता के पतिदेव विमल जी गुप्ता एवं अनेक विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे .