अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, तीन कोच जलकर खाक

अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई. ट्रेन के तीन सामान्य डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए. धुआं निकलने पर ट्रेन को रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकल गया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

फतेहगढ़ साहिब/ हैदराबाद, 18 अक्टूबर, 2025. अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लग गई और तीन जनरल कोच क्षतिग्रस्त हो गए . घटना उस समय हुई जब गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन से चलकर अंबाला की ओर हाफ किलोमीटर की दूरी पर थी . ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकलने पर ट्रेन को रोक दिया गया. आग ट्रेन के तीन डिब्बों में फैल गई. फिर भी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया . हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. सरहिंद जीआरपी अधिकारी रतनलाल ने बताया कि जैसे ही ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकलता देखा गया, ट्रेन रोक दी गई और यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया. आग लगने से तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं. आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा. इस बीच घटना को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि पंजाब के सरहिंद रेल स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन संख्या 12 20 4 अमृतसर — सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं, आज पर काबू पा लिया गया है.