वोटिंग से पहले ही राजद के लिए गुड न्यूज़

बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है कि सारण जिले के मढ़ोरा विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सीमा सिंह समेत 4 उम्मीदवारों का नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया है. मढोरा से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा था

सारण / पटना/ हैदराबाद, 19 अक्टूबर, 2025. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सारण जिले की मढोरा विधानसभा सीट से एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. यहां लोक जनशक्ति पार्टी ( आर ) की प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री सीमा सिंह समेत 4 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमियां और तकनीकी त्रुटियां मिलने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने यह कार्रवाई की है .

सीमा सिंह समेत 4 का नामांकन रद्द

रद्द किए गए उम्मीदवारों में लोजपा ( आर )
की सीमा सिंह, निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार, और निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं . इन चारों के नामांकन रद्द होने के बाद मढोरा विधानसभा का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया है.

एनडीए को लगा झटका, लोजपा समरथ को में मायूसी
सीमा सिंह के चुनाव से बाहर होने को एनडीए खेमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वह लोजपा ( आर ) की एक मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही थी और मढ़ोरा सीट पर एनडीए के लिए उम्मीद की किरण थी. उनके नामांकन रद्द होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में मायूसी है.

निर्वाचन कार्यालय ने सफाई

निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक, सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत की गई है. किसी भी उम्मीदवार के साथ पक्षपात नहीं हुआ. सभी रद्द किए गए नामांकन पत्रों में दस्तावेजों की त्रुटियां और अपूर्ण जानकारी पाई गई है, जिसके कारण उन्हें निरस्त किया गया है .