
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

जयपुर/ हैदराबाद, 21 अक्टूबर, 2025. साहित्यिक संस्था अदबी उड़ान पुरस्कार एव सम्मान समारोह बीते दिनों राजस्थान साहित्य अकादमी सभागार में राजस्थान साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से समय-समय पर समाज और शासन को सचेत करते हैं और इसलिए साहित्यकारों को उनके लेखन पर सम्मानित किया जाना सही कदम है. लेकिन इतने साहित्यकारों में चयन करना भी बड़ी बात है और इस चयन प्रक्रिया आयोजक खुर्शीद शेख ‘ खुर्शीद’ बखूबी निभाते आ रहे हैं. इस मौके पर राजस्थान साहित्य अकादमी की प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा ने अकादमी की ओर से स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मानित साहित्यकारों ने अपने साहित्य से समाज को शिक्षा और सम्मान से ऊंचाइयां प्रदान की है और इसके लिए साहित्यकार और अदबी उड़ान बधाई के पात्र हैं. वहीं, अदबी उड़ान संस्था के अध्यक्ष तथा आयोजक खुर्शीद शेख ‘ खुर्शीद’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि अदबी उड़ान का सम्मान तो है लेकिन राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का 82 वां जन्मदिन भी है. इस अवसर पर उनके हाथों से केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई. राज्यपाल ने कहा आज मैं राज्यपाल हूं और कल नहीं रहूंगा, लेकिन खुर्शीद की और मेरी मित्रता तो जीवंत भर कायम रहेगी. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश माधवानी ने सभी पुरस्कृत वह सम्मानित साहित्यकारों को बधाई दी एवं उदयपुर में संगीत संग्रहालय के लिए राज्यपाल से आग्रह किया. इस मौके पर राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव दो बसंत सिंह सोलंकी ने कहा कि उदयपुर की डॉ मधु अग्रवाल और जोधपुर के महेश कुमार पंवार को अदबी उड़ान साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया जबकि पन्नालाल कटारिया को अदबी उड़ान वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान एवं हैदराबाद( तेलंगाना) के यशस्वी संपादक व राष्ट्रीय कवि गोविंद अक्षय को साहित्यिक पत्रिका संपादक सम्मान दिया गया. कार्यक्रम के दौरान कवि गोविंद अक्षय ने गोलकोंडा दर्पण के सितंबर, 2025 अंक की एक प्रति राज्यपाल को भेंट की. जबकि नैनीताल उत्तराखंड की आशा शैली और समोहा ( मध्य प्रदेश) के सुभाष पाठक जिया को गजल सम्मान प्रदान किया गया. सम्मानित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों में काव्य के लिए हिसार( हरियाणा) की सुश्री राजबाला राज, संगीत के लिए सुमेरपुर ( राजस्थान) की पवन सोलंकी प्रज्ञा, कहानी के लिए सोजत सिटी ( राजस्थान) के डॉ रशीद गौरी और राजस्थानी भाषा साहित्य के लिए रामस्वरूप भटनागर( समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रांतीय अध्यक्ष ) और डॉ. कालू खाँ देशवाली, को भी पुरस्कृत किया गया. नवोदित ( महिला) के लिए टोंक राजस्थन की रेखा जैन प्रकाश और जयपुर की डॉ. कंचन सक्सेना को महिला साहित्यकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके अलावा सम्मानित होने वालों में हिदायत खान, उस्मान खान पठान, डॉ मनोज पाटीदार, डॉ अनीता मेहता पुणे, मनोहर सिंह चौहान ‘ मधुकर’, डॉ. शाहिद इकबाल शेख, मोहनलाल सोनल मनहंस रानी, मंजू किशोर रश्मि, वीणा मावर वर्तिका, प्रमुख रहे. राष्ट्रगान से शुरू हुआ कार्यक्रम के अवसर पर श्याम मठवाल ने हिंदी साहित्य के इतिहास पर पत्र वाचन किया एवं नूतन बेदी द्वारा सरस्वती वंदना व कवि गोविंद अक्षय द्वारा हम्द प्रस्तुत की गई जबकि बालिका आयत शेख ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया वहीं, कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री अमृता बोकाडिया ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.