
हैदराबाद से देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट

हैदराबाद, 26 अक्टूबर, 2025. वीणा वादिनी साहित्यिक समिति एवं अक्षयवट संगीत विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन हैदराबाद स्थित हिंदी प्रचार सभा के सभागृह में संध्या समय किया गया . आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विशिष्ट समाजसेवी सपना गुप्ता एवं विशेष अतिथि हिंदी, अंग्रेजी व विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ रेखा रानी प्रमुख मौजूद थी. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन व वंदन एवं कुमार आयुष की सरस्वती वंदना से आरंभ हुआ. इससे पहले समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती द्वारा अतिथियों का स्वागत के उपरांत अक्षयवट संगीत विद्यालय द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के साथ- साथ दिवाली पर्व पर आधारित काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. आयोजित काव्य गोष्ठी में कवि पूनम जोधपुरी, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, सत्यनारायण काकड़ा, राजकुमार यादव, विद्या दवे, कवियित्री सुधा ठाकुर, डॉ. प्रभास चंद्र सिंह चंदर, ममता जायसवाल एवं डॉ. रेखा देवी वर्मा ने अपनी- अपनी प्रस्तुति दी. जबकि श्रुतिकांत भारती ने बतौर अध्यक्ष उद्बोधन दिया. वहीं, समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू व भक्तराम ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन उमा तिवारी ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ .
