‘ कथा समवेत ‘ पत्रिका द्वारा आयोजित हिंदी कहानी प्रतियोगिता परिणाम घोषित

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 31 अक्टूबर, 2025. मां धनपति देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान 2025 ” कथा समवेत ” पत्रिका द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हिंदी कहानी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है. सत्तर से अधिक आई कहानियों का मूल्यांकन दो चरणों में कराया गया. कठिन प्रतिस्पर्धा में चुनी गई कहानियों में महाराष्ट्र स्थित ठाणे की शर्मिला चौहान की कहानी’ गंध ‘ को प्रथम स्थान मिला है एवं द्वितीय स्थान पर नई दिल्ली की डॉ. इंदुमती सरकार की कहानी’ खोया हुआ रंग ‘ और तृतीय स्थान पर समान अंक प्राप्त करने के करण दो कहानियां चयनित हुई, जिसमें रांची की जयमाला की कहानी ‘ धूल ‘ और जयपुर की शोभा रानी गोयल की कहानी ‘ बंद लिफाफा’ रही हैं. इसी क्रम में निकटतम अंक पाने वाली तीन कहानियों को प्रोत्साहन सम्मान के लिए चुना गया है. जिसमें ” ब्लैक ड्रीम” वीना श्रीवास्तव ( रांची),’ भोर का तारा ‘ यामिनी गुप्ता( रामपुर) और ‘ युद्ध’ मनोरमा पंत ( भोपाल) चुनी गई है . कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चयनित ये कहानियाँ नि : संदेह अपनी भाषा, शिल्प और संघर्षशील चेतन जैसी खूबियों के कारण पाठकों को प्रभावित करने में समर्थ है . इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण के निर्णायक मंडल के सदस्य राजस्थान के नाथद्वारा के वरिष्ठ लेखक माधव नागदा, मध्य प्रदेश भोपाल के कहानीकार व उपन्यासकार अरुण अर्णव खरे और उत्तर प्रदेश वाराणसी के वरिष्ठ लेखक डॉ राम सुधार सिंह रहे हैं. आयोजक के साथ कथाकार दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश और समीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा का इस प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया में विशेष योगदान रहा. इस 15वां प्रतियोगिता का आयोजन 2011 से निरंतर किया जा रहा है. इस वर्ष और विगत वर्ष के सभी चयनित कथाकारों को 20 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा. आयोजक ने प्रतियोगिता में सम्मानित सभी कहानीकारों और निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया है .