आचार्य जेबी कृपलानी स्मृति व्याख्यान-2025 का आयोजन 11 नवंबर, शाम नई दिल्ली में
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गांधी के अनन्य सहयोगी आचार्य जेबी कृपलानी की स्मृति में आयोजित
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 7 नवंबर, 2025. ” आचार्य जेबी कृपलानी स्मृति व्याख्यान — 2025″ का आयोजन 11 नवंबर( मंगलवार) शाम 5:30 बजे नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन ( तृतीय तल ) विष्णु दिगंबर मार्ग में किए जाने की सूचना प्राप्त है. इस आशय की जानकारी आचार्य जेबी कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी अभय प्रताप ने हैदराबाद स्थित ‘ इंडिया ब्रॉडकास्ट’ हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ को दूरभाष पर दी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय – आपातकाल में जेबी कृपलानी एक यादगार ” कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध पत्रकार पद्मश्री राम बहादुर राय करेंगे जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता प्रख्यात समाजवादी विचारक, पूर्व सांसद केसी त्यागी समेत अनेक प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस मौके पर सुधि- जनों से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी अभय प्रताप ने आग्रह किया है .