नई दिल्ली : किसान विरोधी नरेंद्र मोदी ने देश के अन्नदाताओं को, उनके खून-पसीने को ट्रम्प के हाथों बेच दिया है । आखिर क्यों वो हमेशा किसानों की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते हैं ? पहले अपने अरबपति मित्रों के मुनाफ़े के लिए काले क़ानून लाए थे – अब अपने गले से अमेरिकी शिकंजा हटाने के लिए ट्रम्प के अमेरिका के सामने भारतीय खेती के दरवाज़े खोल दिए । कल यही दरवाज़े और भी चौड़े किए जाएंगे – उन्हीं अरबपति मित्रों के लिए, दूसरी विदेशी ताक़तों के लिए । मैं और कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति के साथ देश के अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं । हम सड़क से संसद तक, हर गाँव में, हर मंच पर लड़ेंगे – भारत के किसानों और देश की खाद्य सुरक्षा की रक्षा करेंगे : राहुल गांधी