समाजवादी विचारक टी. गोपाल सिंह बने समाजवादी समागम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 8 मार्च 2026.दिल्ली में आयोजित समाजवादी समागम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आयोजित शिविर के समापन के पश्चात समाजवादी समागम ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को मजबूती के मकसद से समाजवादी चिंतक प्रोफेसर आनंद कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रखर लोहियावादी विचारक तथा लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष, सेवानिवृत न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. इसकी जानकारी समागम के राष्ट्रीय महामंत्री ने इंडिया ब्रॉडकास्ट को दिया है. उन्होंने बताया कि इंदौर के सपा नेता रामबाबू अग्रवाल भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए इस बार असम के अभिनव बोरबोरा और ओड़िशा के प्रफुल्ल सामंतरा जैसे युवाओं को भी समाजवादी समागम में जगह दी गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि इससे समाजवादी समागम के विस्तार को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी. इसी प्रकार से दिवंगत चंद्रशेखर जन्म शताब्दी से जुड़े प्रो. राजकुमार जैन को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. ऐसी संभावना है कि कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन के विस्तार, विचार और नेतृत्व निर्माण निर्मित करने में बल मिलेगा.
इस संदर्भ में समागम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी. गोपाल सिंह ने बताया कि नए साथियों को जोड़ने से समाजवादी समागम राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ नजर आएंगी.