प्रोटोकॉल उल्लंघन, आरोप – प्रत्यारोप जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अपने दौरे के दौरान ममता बनर्जी सरकार द्वारा प्रोटोकॉल के उल्लंघन और संथाल समुदाय के कार्यक्रम स्थल को बदले जाने पर कडी नाराजगी जताई.

कोलकाता, 8 मार्च 2026. शनिवार( 7 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बागडोगरा के गोसाईपुर में कहा कि न तो मुख्यमंत्री और न ही उनके मंत्रिमंडल के कोई मंत्री उन्हें लेने आए. इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ने अपनी नाराजगी को ‘ निजी दुर्व्यवहार’ और अपनी छोटी बहन ( ममता दीदी) के गुस्से के तौर पर भी उल्लेख किया था. राष्ट्रपति ने कहा कि गोसाईपुर में कार्यक्रम आयोजित था, जबकि विधाननगर में बेहतर और अधिक स्थान उपलब्ध था.

प्रोटोकॉल में लापरवाही और पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या उनके किसी मंत्री का वेलकम के लिए मौजूद न होना प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर टीएमसी सरकार पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की है . जबकि भाजपा नेताओं ने भी राष्ट्रपति के साथ इस बर्ताव को ” संविधान और आदिवासी समाज का अपमान” बताया है.

ममता सरकार का रुख
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसी भी तरह की जानबूझकर की गई अनदेखी से इनकार किया है और कहा है कि विपक्षी दल ( बीजेपी) इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं. हालांकि, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि यह दुखद है कि, ” मुझे लगा कि शायद वे ( ममता) मुझसे नाराज हैं, ” लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पीड़ा को व्यक्त किया और सभी की भलाई की कामना की.

राष्ट्रपति मुर्मू के आरोपों पर आया टीएमसी का रिएक्शन, आदिवासी समुदाय को लेकर
पश्चिम बंगाल सरकार के गिनाए काम

राष्ट्रपति को मूल रूप से सिलीगुड़ी के विधाननगर उप मंडल में कार्यक्रम को संबोधित करना था, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी. इसलिए कार्यक्रम स्थल को बागडोगरा के गोसाईपुर में स्थानांतरित कर दिया गया. अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह मूल स्थल पर गई और वहां अपनी बात रखी . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 वें
अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंची थी. उन्होंने वहां टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि इस क्षेत्र में संथाल और आदिवासियों का कुछ विकास हुआ है. हालांकि, राष्ट्रपति मुर्मू की इस टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया. टीएमसी ने कहा, ” यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति को यह गलत धारणा है कि यहां विकास नहीं हुआ है. ममता बनर्जी ने कहा कि वे भाजपा की सलाह पर चुनाव के समय राजनीति न करें.