समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को 130 नक्सलियों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और हथियार डाल दिए. सरेंडर करने वालों में प्रदेश और क्षेत्रीय समिति के सीनियर सदस्य शामिल है. इस मौके पर सीएम रेवंत रेड्डी ने अन्य नक्सलियों से भी हिंसा छोड़ मुख्य धारा में लौटने की अपील की.
हैदराबाद, 8 मार्च 2026. सरेंडर के साथ डाले हथियार 130 नक्सली( राज्य, क्षेत्रीय और प्रादेशिक समिति के ) सदस्यों ने 124 से अधिक आधुनिक हथियार, जिसमें 31 एके — 47, लाइट मशीन गन और राइफलें डालते हुए सरेंडर कर दिए. इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार ने आत्मसमर्पण करने वालों के लिए विशेष पैकेज( इंदिराम्मा आवास, चिकित्सा सहायता) आदि की घोषणा की. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हिंसा के बजाय संवाद और गांधीवादी शांतिपूर्ण तरीके से समाधान की बात कही. दरअसल, तेलंगाना में जनवरी 2024 से अब तक कुल 721 माओवादी मुख्य धारा में शामिल हो चुके हैं. इस बाबत तेलंगाना के डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 130 नक्सलियों में 125 छत्तीसगढ़, 4 तेलंगाना और 1 आंध्र प्रदेश से हैं .
लक्ष्मण राव उर्फ गणपति से सीएम ने की अपील
हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुल 130 नक्सलियों ने 124 बंदूकों के साथ सरेंडर किया. हालांकि, अभी भी 7 माओवादी बचे हैं. इनमें माओवाद के पूर्व महासचिव मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री रेड्डी ने इन सभी से भी सरेंडर करने की अपील की और कहा, कि सरकार सरेंडर करने वाले नक्सलियों के मुकदमे को रिव्यू करेगी और एक तय प्रक्रिया के तहत वापस लिया जाएगा.