श्री श्याम मित्र मंडल ( सूरजगढ़ निशान ) अत्तापुर का सम्मान समारोह संपन्न, 135 श्री श्याम सेवकों का हुआ सम्मान

समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 9 मार्च 2026 . श्री श्याम मित्र मंडल ( सूरजगढ़ निशान ) अत्तापुर द्वारा आयोजित यहां स्थित मोदी भवन में रविवार को भव्य सम्मान समारोह में श्री श्याम निशान यात्रा के सहयोगी करीब 135 श्री श्याम सेवकों का सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि तथा अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, श्याम कथा व्यास महाराज पवन गुरु, बीआरएस अत्तापुर मंडल अध्यक्ष वनम श्री राम रेड्डी एवं श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी ने सभी श्री श्याम सेवकों को दुपट्टा, प्रसाद एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि अनिरुद्ध गुप्ता एवं अन्य अतिथियों, मंडल पदाधिकारियों और अन्य श्याम सेवकों द्वारा बाबा के दरबार में ज्योत प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि अनिरुद्ध गुप्ता ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए सभी को एक दूसरे को सपोर्ट करने की सलाह दी और एकजुट रहने को कहा. इस दौरान अतिथि पवन गुरु, बीआरएस नेता वनम श्री राम रेड्डी तथा नगर के वरिष्ठ पत्रकार बालू सुब्रमण्यम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. जबकि श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी राजेंद्र अग्रवाल दादरीवाले, नरेंद्र जांगिड़, मालीराम अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सोहनलाल नेहरा, अशोक शर्मा, गिरधारी लाल निठारवाल, बाबूलाल जोशी, मान प्रकाश शर्मा, मूलचंद शर्मा सहित अनेक श्याम भक्तों ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया. इस आशय की जानकारी नगर के वरिष्ठ पत्रकार तथा श्री श्याम मित्र मंडल( सूरजगढ़ निशान ) यात्रा कमेटी तथा कार्यक्रम संचालक मंडल के संरक्षक एवं यात्रा के संयोजक पवन भारती
( नालपुरिया ) ने इंडिया ब्रॉडकास्ट डिजिटल हिंदी न्यूज़ पोर्टल को यहां दी है.