समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 9 मार्च 2026. पिछले दिनों यहां के आर्य कन्या विद्यालय सुल्तान बाजार में वीणा वादिनी साहित्यिक समिति द्वारा विश्व महिला दिवस सह होली मिलन का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लिटिल फ्लावर डिग्री एवं पीजी कॉलेज हिंदी विभाग अध्यक्ष प्रो. शीला बालाजी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुआ. साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती ने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया. आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस कार्यक्रम में चर्चित समाज सेविकाएं उमा गोपीनाथ, आदि प्रशांती, रजनी शिंदे एवं लता प्रिया प्रमुख मौजूद थी. इस दौरान विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम से संबंधित काव्य डॉ रेखा देवी वर्मा, पद्मा टकसाली, अनिल कुमार गुप्ता, सत्यनारायण काकड़ा, राजकुमार यादव, सीताराम माने, डॉ. कुमुद बाला, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ मुमताज सुल्ताना, निर्मला दीक्षित, कमल दीक्षित, मधु, परमेश्वरी शर्मा, विद्या दवे, पुष्पांजलि, सविता सोनी, अनीता, शोभा ठाकुर, गीता, गौरव कुमार, सुनीति मिश्रा, उमा तिवारी एवं वीणा वादिनी साहित्यिक समिति सचिव व विशिष्ट कवयित्री सुधा ठाकुर प्रमुख ने अपनी कविताएं एवं भजन प्रस्तुत किया. वहीं, प्रसिद्ध गायिका भाग्यश्री ने अपने मधुर गायन से श्रोताओं को आनंदित किया. इस मौके पर समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू व सत्यनारायण शर्मा ने शाल ओढ़ाकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन कार्यक्रम के दौरान शारदा देशपांडे, मीरा आर्य, शकुंतला त्रिपाठी, सतीश जाजू, सत्यनारायण जाधव, प्रमुख मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को भव्यता देने में अहम भूमिका निभाने के लिए वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की ओर से डॉ मुमताज सुल्ताना के प्रति आभार जताया गया एवं इस अवसर पर सफल मंच संचालन समिति सचिव सुधा ठाकुर ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.