1 महीने के नवजात को बेच दिया डेढ़ लाख में मां बाप ने

तेलंगाना के मेडक जिले से एक ऐसी सन्न कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को अचंभित कर दिया है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक आदिवासी कपल ने अपने 1 महीने के नवजात बेटे को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया . इस पूरे सौदे में दो बिचौलियों ने माता-पिता और निसंतान दंपति के बीच मध्यस्थता की. पुलिस ने नवजात शिशु को बरामद कर लिया है

हैदराबाद, 13 मार्च 2026. पैसों की तंगी के कारण एक कपल ऐसा कृत्य कर डाला, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. एक माह का नवजात शिशु, जिसने अभी ठीक से दुनिया देखनी भी शुरू नहीं की थी, उसका सौदा डेढ़ लाख रुपए में कर दिया गया. इस मोल – भाव में सिर्फ उसके मां-बाप ही नहीं, बल्कि एक निसंतान दंपति और दो बिचौलिए भी शामिल थे. यह सन्न कर देने वाली घटना तेलंगाना के मेडक जिले की है. यहां एक आदिवासी कपल ने अपने दूध मुहे बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण बेच दिया . जबकि बच्चे की चाहत में एक निसंतान दंपति ने भी इस सौदे के लिए हामी भर दी. दोनों पक्षों के बीच संपर्क सूत्र बने दो बिचौलियों यानी दलालों ने आखिरकार डेढ़ लाख में नवजात शिशु का सौदा तय करवा दिया. जानकारी के मुताबिक, इस कहानी की शुरुआत 4 मार्च से होती है. उसे दिन आदिवासी दंपति ने अपने मासूम बेटे को दो दलालों के जरिए एक निशान पान दंपति को बेच दिया. यह सब चुपचाप हुआ और किसी को भनक तक नहीं लगी. दरअसल, बच्चे की मां पहले नियमित आंगनबाड़ी केंद्र जाया करती थी, जहां से उसे और उसके नवजात शिशु को पोषण आहार मिलता था. लेकिन अचानक जब उसने आंगनबाड़ी केंद्र जाना छोड़ दिया तो वहां काम करने वाली आंगनवाड़ी दीदी को शक हुआ. हालांकि, कुछ दिनों तक इंतजार करने के बाद जब वह महिला आंगनवाड़ी पहुंची, तब आंगनवाड़ी दीदी ने उसके घर के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की . और एक दिन आंगनवाड़ी वर्कर उस कपल के घर पहुंच गई लेकिन उसे वक्त घर पर ताला लगा दिखा. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कपल कहीं चले गए हैं. यह बात आंगनवाड़ी वर्कर को और अधिक संदिग्ध लगी. उसने तुरंत इसकी सूचना आईसीडीएस के अधिकारियों को दे दी और मामला यहीं से खुलने लगा. 9 मार्च को आईसीडीएस की एक अधिकारी की नजर उस कपल पर चेगुंटा बस स्टॉप के पास पड़ी और उसने पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम कपल से पूछता शुरू की. हालांकि, शुरुआत में दोनों ने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती यह सवाल किया तो पूरी कहानी सामने आई. कपल ने कबूल किया कि उन्होंने अपने एक महीने के नवजात बेटे को आर्थिक तंगी के कारण बेच दिया है .

दलालों की मदद से किया गया सौदा

पुलिस के मुताबिक, कपल ने बताया कि दो दलालों की मदद से उन्होंने अपने नवजात शिशु को खम्मा रेड्डी जिले के एक निसंतान दंपति को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया है . यह सुनकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई.
पहले तो पुलिस ने उन दोनों दलालों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. दलालों ने बताया कि नवजात को उनके ही रिश्तेदारों को दिया गया है, जो निसंतान हैं. इस बीच पुलिस टीम सूचना पाकर तुरंत कम्मारेड्डी जिले पहुंची और उस निसंतान कपल के घर से नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया.

पुलिस ने 6 लोगों पर दर्ज किया केस

नवजात शिशु को उसकी मां के साथ सखी सेंटर भेज दिया गया है और इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के ऊपर किस दर्ज कर पुलिस हिरासत में उनसे पूछताछ की जा रही है. इनमें बच्चे के माता-पिता, दो दलाल और वह निसंतान कपल शामिल है, जिन्होंने नवजात शिशु खरीदा था. पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है.