नहीं मिलेगी हैदराबादी बिरयानी ?

समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

हैदराबाद में रसोई गैस की भारी कमी के कारण हॉस्टल और होटलों ने अपने मेनू सीमित कर दिए हैं.

हैदराबाद, 13 मार्च 2026. हैदराबाद में कमर्शियल एलपीजी गैस की भारी कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट उद्योग, खासकर प्रसिद्ध हैदराबादी बिरयानी, गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलपीजी गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण इस शहर के कई रेस्टोरेंट और हॉस्टल बंद हो गए हैं या उन्होंने लकड़ी के चूल्हे का उपयोग शुरू कर दिया है.

गैस की भारी कमी और बिरयानी पर असर
हैदराबाद में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति कम होने से रेस्टोरेंट और ढाबों में खाना पकाने का काम रुक सा गया है. हालांकि, मांग के मुताबिक, खाना नहीं बन पा रहा है और बिरयानी का उत्पादन कम हो गया है. दरअसल, गैस की जगह लकड़ी के चूल्हे पर बिरयानी पकाने से समय और श्रम बढ़ गया है , जिससे डिलीवरी में देरी हो रही है. वहीं, सीमित मेनू होटलों में डोसा, पूरी जैसे अन्य व्यंजन बनाने बंद कर दिए हैं. इसका कारण ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव को आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान माना जा रहा है. यह संकट विशेष कर ऐसे समय में आया है जब देशभर में रमजान के मौके पर खाने पीने की दुकानों में काफी भीड़ रहती है. विशेष हैदराबादी बिरयानी पर इसका भयंकर असर देखने को मिल रहा है.