हैदराबाद में जीनियस सर्च 2026 का भव्य आयोजन

हैदराबाद, 18 मार्च 2026. यहां के आर्यकन्या विद्यालय परिसर में जीनियस एजुकेशनल अकादमी और आर्यकन्या विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जीनियस सर्च 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां नगर के अनेक विद्यालयों और महाविद्यालयों को आमंत्रित किया गया और अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई. जिनमें निबंध, काव्य, चित्रकार, संगीत और भाषण शामिल था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा निर्णायक विशिष्ट समाजसेवी श्रुतिकांत भारती व अमूल्या नीसी द्वारा पुरस्कार वितरण एवं विद्यार्थियों को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया. इस मौके पर अकादमी की अध्यक्ष डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव ने निर्णायक मंडल और उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संबोधित किया. इस दौरान लायंस क्लब की अध्यक्ष गीता तिवारी के सौजन्य से मेमेंटो दिए गए. वहीं, स्पर्धाओं का बखूबी संचालन योगिता सिंह ने किया. डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव द्वारा जीनियस अकादमी का विवरण प्रस्तुत के उपरांत कु. मदीहा ने जीनियस अकादमी की विशेषताओं एवं आयोजित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला. आयोजित जीनियस सर्च 2026 प्रतियोगिता कार्यक्रम में स्टेनली डिग्री और पीजी कॉलेज चैपल रोड, सेंट जॉर्जेस डिग्री और पीजी कॉलेज आबिड्स, आर्यकन्या विद्यालय सुल्तान बाजार तथा नवजीवन विद्यालय रामकोट की उपस्थिति विशेष तौर पर रही. प्रतियोगिता में सफल रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्र-छात्राओं को मेमेंटो और मेडलों देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं, अन्य सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को मेडेल देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान मौजूद अतिथियों में प्रदीप जाजू,भक्तराम, गीता तिवारी, उमा तिवारी, शारदा देशपांडे, नीलम शिवानी, शोभा ठाकुर, सुमन गुप्ता, पद्मा टकसाली व भरत मुनि की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विशिष्ट कवयित्री सुधा ठाकुर के द्वारा किया गया.