डॉ भीमराव अंबेडकर एक याद,महाड़ में ‘ चवदार तालाब सत्याग्रह ‘ से शुरू किया था दलित क्रांति

समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
डॉ भीमराव अंबेडकर ने आज ही के दिन यानी 20 मार्च 1927 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ में ऐतिहासिक ‘ चवदार तालाब सत्याग्रह ‘( महाड़ आंदोलन) से दलित क्रांति की शुरुआत की थी.
हैदराबाद, 20 मार्च 2026. इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक जलाशयों से पानी पीने के दलितों के मानवाधिकार, समानता और आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ना था. इस आंदोलन ने भारतीय समाज में जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष की नींव रखी.
महाड़ आंदोलन और बाबा साहेब का योगदान
उस समय दलितों को सार्वजनिक कुओं और तालाबों से पानी लेने की अनुमति नहीं थी. चवदार तालाब का सत्याग्रह पानी के समान अधिकार की लड़ाई थी . महाड़ आंदोलन के दौरान ही डॉ अंबेडकर ने सामाजिक असमानता को बढ़ावा देने वाली ‘ मनुस्मृति’ का सार्वजनिक दहन किया था, जो भारतीय इतिहास में एक निर्णायक घटना थी .
लक्ष्य और नारा
इस आंदोलन का उद्देश्य न केवल पानी का अधिकार, बल्कि शिक्षा, समानता और मानवाधिकार दिलाना था . उन्होंने कहा था कि ” शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो “. डॉ आंबेडकर ने यही नारा दिया. महाड़ के बाद, उन्होंने नासिक के कालाराम मंदिर प्रवेश आंदोलन ( 1930) का नेतृत्व किया, जो समानता के लिए एक बड़ा संघर्ष था. इस महान आंदोलन ने दलित समाज को आत्मसम्मान और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की नई ऊर्जा दी. दोपहर का समय था. सूर्य किरणों का प्रतिबिंब तालाब के पानी में दिखने लगा था. सबसे पहले डॉ. अंबेडकर तालाब की सीढ़िया से नीचे उतरे और झुक कर अपनी एक उंगली से पानी को स्पर्श किया. यही वह ऐतिहासिक पल था, जिसने अस्पृश्य वर्ग में क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया. यह एक प्रतीकात्मक क्रिया थी, जिसके माध्यम से यह सिद्ध किया गया था कि हम सभी मनुष्य हैं और हम सभी मनुष्यों को अन्य मनुष्यों के समान जीने का अधिकार है.