चुनाव से पहले असम में बीजेपी को लगा झटका, मंत्री रहीं नंदिता गोरलोसा कांग्रेस में शामिल
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
विधानसभा चुनाव के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद बीजेपी की पूर्व नेता एवं वरिष्ठ मंत्री रहीं नंदिता गोरलोसा रविवार देर रात कांग्रेस में शामिल हो गई.
नई दिल्ली/ गुवाहाटी, 23 मार्च 2026. चुनाव वाले असम में बीजेपी को झटका देते हुए मंत्री नंदिता गोरलोसा रविवार देर रात कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई. वह दीमा हसाओ के पहाड़ी जिले के हाफलोंग चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल लंगथासा ने स्वेच्छा से सीट खाली कर दी है. बीजेपी ने इस सीट पर रूपाली लंगथासा को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने एक बयान में कहा है कि ” हमें यह घोषणा करते हुए खुशी है कि नंदिता गोरलोसा कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. ” कांग्रेस ने कहा, ” पिछले 5 वर्षों से नंदिता दीमा हसाओ की आवाज रही हैं. वह हमेशा अपने विश्वासों और सिद्धांतों के लिए खड़ी रहीं. हिमंता बिश्वा सरमा को सिर्फ आदिवासियों की जमीन बड़ी कंपनियों को बेचने में दिलचस्पी है. ” कांग्रेस ने यह भी पुष्टि की कि गोरलोसा को हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाएगा. बयान में कहा गया है, ” कांग्रेस सोमवार को यानी आज हाफलोंग चुनाव क्षेत्र से उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है .
नंदिता ने मंत्री पद और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया था इस्तीफा
नंदिता गोरलोसा असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया को अपना इस्तीफा सपना के तुरंत बाद यह फैसला लिया. उन्होंने मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया . अपने पत्र में गोरलोसा ने लिखा,” मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना औपचारिक इस्तीफा प्रस्तुत कर रही हूं एवं आपसे अनुरोध करती हूं कि मुझे तत्काल प्रभाव से मेरे दायित्वों से मुक्त कर दिया जाए. मुझे जनता और पार्टी की सेवा करने का जो अवसर मिला, उसकी सराहना करती हूं और अपने कार्यकाल के दौरान आपके समर्थन के लिए धन्यवाद भी देना चाहती हूं. “
नंदिता गोरलोसा कौन है ?
13 मई 1977 को जन्मी नंदिता दीमा हसाओ के पहाड़ी जिले के हाफलोंग की रहने वाली है. वह इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक आवाज के तौर पर जानी जाती हैं और उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के बीच समर्थन को आधार बनाया. नंदिता गोरलोसा असम की राजनीतिज्ञ और पूर्व मंत्री हैं . उन्होंने राज्य विधानसभा में हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. विधानसभा की 126 सीटों में से कांग्रेस 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और उसने असम जातीय परिषद,रायजोर दल, सीपीआई ( एम ), सीपीआई( एमएल ) और जो पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. सूत्र बताते हैं कि रायजोर दल 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.