बिहार में नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल,4-4 लाख मुआवजा
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की हृदयविदारक रिपोर्ट
बिहार के नालंदा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां शीतला मंदिर में सुबह-सुबह भगदड़ मच गई . इस हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि, कई घायल हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यह घटना नालंदा के पास दीपनगर थाना इलाके में मघड़ा स्थित शीतला मंदिर की बताई जा रही है.
नालंदा, 31 मार्च 2026. नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. लोग मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज हैं . दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएम की टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की गई जान
नालंदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि, चैत माह का आखिरी मंगलवार यहां सुबह भगदड़ मच गई और 9 लोगों की मृत्यु हुई एवं पांच घायलों का उपचार जारी है. एक को पटना और दो को पावापुरी रेफर किया गया है. मृतकों का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है .वहीं, राज्य शासन की तरफ से प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4 –4 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है.
आखिरी मंगलवार… मंदिर में पूजा के बीच भगदड़
अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में लगभग 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी . यह घटना अचानक किसी शख्स के शोर मचाने से हुआ, जो अपने परिवार को आवाज दे रहे थे, इसी पर हंगामा हुआ और भगदड़ मच गई . सभी सभी मृतक महिलाएं हैं, जिनकी दम घुटने से मौत हुई. जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 45 वर्षीय रेखा देवी और 50 वर्षीय गीता देवी की पहचान हुई है. पटना से दर्शन के लिए आई श्रद्धालु ममता देवी
ने बताया कि, मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है, लोग माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं, लेकिन इस बार भीड़ अनियंत्रित हो गई और कुप्रबंधन की वजह से हादसा हो गया. पुलिस प्रशासन सभी पहलुओं को विस्तार पूर्वक जांच कर रही है.