बस्तर में बड़ा सरेंडर : 105 हथियार के साथ 33 माओवादियों का आत्मसमर्पण, 7 किलो सोना, 3 करोड़ कैश…
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्री की 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर के चार जिलों में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया . बीजापुर जिले से सिर्फ 25 कैडरों ने हथियार डाले हैं.
जगदलपुर, 2 अप्रेल 2026. छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज के चार जिलों में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान कल 33 कैडर ( नक्सलियों ) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने इन अभियानों में भारी मात्रा में हथियार, नकदी और सोना बरामद किया है. जबकि बीजापुर जिले में 25 कैडर को पकड़ा गया. यहां से कुल 93 हथियार बरामद हुए, जिनमें 4 एके –47 और 9 एसएलआर राइफलें शामिल है. बीजापुर में कुल 14.06 कैश की डंप रिकवरी भी हुई है. इसमें 2.90 करोड़ कैश और 7.2 किलोग्राम सोना शामिल है. बरामद सोने की कीमत लगभग 11.16 करोड रुपए आंकी गई है.
दंतेवाड़ा, और नारायणपुर में भी सरेंडर
दंतेवाड़ा जिले में 5 कैडर को अरेस्ट किया गया और उनके पास से 8 एसएलआर एवं कई अन्य हथियार मिले हैं.वहीं, सुकमा जिले में 2 कैडर पकड़े गए. यहां से एक एलएमजी, 2 एके — 47 और 10 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं. नारायणपुर जिले में एक कैडर को एक एलएमजी के साथ पकड़ा गया.
बीजापुर में बड़ी बरामदगी
बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है.यहां से कुल 14. 0 6 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई है. इस बरामदगी में 2.90 करोड़ रुपए कैश और 7.2 किलोग्राम सोना शामिल है . अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सोने की कीमत 11. 16 करोड़ रुपए बताई गई है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.