पवन खेड़ा जेल जाने से बचे, अभिषेक मनु सिंघवी ने दी ऐसी दलील, झट से मान गई हाई कोर्ट जज
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
रिंकी भुइयां पासपोर्ट मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक हफ्ते की अग्रिम जमानत मिल गई है . तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत भी है और वे जेल जाने से बच गए. यह राहत असम पुलिस द्वारा दर्ज जालसाजी और आपराधिक साजिश के मामले में दी गई है.

हैदराबाद, 10 अप्रैल 2026 . तेलंगाना हाई कोर्ट के जस्टिस के. सुजना ने शुक्रवार को यह आदेश पारित किया. अदालत ने पवन खेड़ा को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि वे इस अवधि के भीतर संबंधित अधिकार क्षेत्र वाली अदालत में नियमित अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करें. अपने आदेश में जस्टिस सुजना ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता को सक्षम अदालत का रुख करने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी जाती है. सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ओर से पेश हुए विशिष्ट अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और इसे ‘ जंगल राज ‘ और ‘ वाइल्ड वेस्ट ‘ जैसी स्थिति करार दिया .
असम सीएम की पत्नी पर पवन खेड़ा ने लगाए थे आरोप
गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली के निवासी हैं, जबकि उनके खिलाफ मामला असम में दर्ज किया गया है. असम पुलिस ने उन पर मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं. यह मामला उस बयान के बाद दर्ज हुआ जिसमें पवन खेड़ा ने हिमंता बिश्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने का आरोप लगाया था.
पवन खेड़ा के घर पहुंची थी असम पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम पुलिस 7 अप्रैल को दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर दबिश दी थी लेकिन कांग्रेस नेता वहां मौजूद नहीं थे. इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया .
पासपोर्ट विवाद पर घिरे पवन खेड़ा, मानहानि से लेकर साजिश तक… असम में गंभीर धाराओं में केस दर्ज
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया था कि असम के सीएम हिमंता बिश्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास कई पासपोर्ट और विदेश में संपत्ति है जिनका मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामें में कोई जिक्र नहीं किया गया. जिसके बाद हिमंता बिश्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन दस्तावेजों की जांच नहीं की जिनके आधार पर उनके परिवार पर आरोप लगाए गए हैं . वहीं असम पुलिस की टीम ने मंगलवार को पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर तलाशी ली. यह तलाशी रिनिकी भुइयां द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले के सिलसिले में की गई.
कितनी अमीर है रिनिकी भुइयां ?
असम के सीएम हिमंता बिश्वा सरमा की पत्नी 52 साल की रिनिकी भुइयां अब तक राजनीति से दूर रही हैं और उन्हें असम में एक कारोबारी महिला के तौर पर जाना जाता है. राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हिमंता बिश्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां की संपत्ति आखिर कितनी है? बता दें कि, उनकी नेटवर्थ, इनकम, प्रॉपर्टी और निवेश… कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के मुताबिक, रिनिकी भुइयां की अरबों की संपत्ति और कई देशों के पासपोर्ट है.
कौन है रिंकी भुइयां
रिनिकी भुइयां का जन्म 31 जुलाई 1973 को गुवाहाटी में हुआ था. रिनिकी असम के सबसे बड़े मीडिया हाउसेस में से एक ‘ प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट ‘ की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं . उनके पिता जाधव चंद्र भुइयां असम के जाने-माने बिजनेसमैन थे . रिनिकी ने गुवाहाटी से सेंट मैरी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की. इसके बाद कॉटन कॉलेज से ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की. वह एक शानदार टेनिस खिलाड़ी भी रही हैं .
रिनिकी भुइयां की नेटवर्थ
असम के सीएम हिमंता बिश्वा सरमा ने झालकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है. चुनाव आयोग को दिए चुनावी हलफनामें में बिश्वा सरमा के साथ उनकी पत्नी रिनिकी की संपत्ति की भी जानकारी दी गई है. रिनिकी के
नाम पर गुवाहाटी में 22 हजार वर्ग फीट से अधिक जमीन है. उनके नाम पर एका एस्टेट्स एलएलपी का जिक्र भी इस हलफनामे में है. एका एस्टेट्स एलएलपी एक लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप कंपनी है जिसे 25 दिसंबर 2020 को इनकॉरपोरेट किया गया था. रिनिकी भुइयां की चल संपत्ति — 13 करोड़ 54 लाख 15 हजार 978 रुपए हैं . चुनावी हलफनामें के मुताबिक, रिनिकी भुइयां के अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 3 लाख 16 हजार 298 रुपए जमा है . रिनिकी ने नॉन लिस्टेड कंपनी के शेयरों में 2 करोड़ 74 लाख 44 हजार ₹150 निवेश किए हैं. इसके अलावा म्युचुअल फंड और अन्य निवेश भी है जो करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है. असम सीएम की पत्नी के पास एचडीएफसीएल का एक इंश्योरेंस भी है जिसकी वैल्यू 1 करोड़ 77 लाख 55 हजार से ज्यादा बताई गई है.
वहीं असम सीएम के पास कुल 2 करोड़ 36 लाख 89 हजार 787 रुपए की चल संपत्ति है. जबकि उनकी पत्नी रिनिकी के नाम पर 13 करोड़, 54 लाख, 15 हजार 978 रुपए की चल संपत्ति है. गौर करने वाली बात है कि 2021 में सरमा दंपति की कुल इनकम जहां 17.27 करोड रुपए थी जो 2026 में बढ़कर 35.16 करोड़ रुपए हो गई . यानी 5 साल में उनकी आय करीब दोगुना हो गई है. सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी
के पास गैर कृषि भूमि और रेजिडेंशियल बिल्डिंग दोनों है . जिनकी कुल वैल्यू 19 करोड़25 लख रुपए से अधिक है. जबकि सरमा दंपति के पास सोने चांदी की बात करें तो असम सीएम के पास 180 ग्राम सोना है जिसकी वैल्यू 25 लाख रुपए बताई गई है. जबकि उनकी पत्नी के पास लगभग 1459 ग्राम सोना है और इसकी मार्केट वैल्यू 2 करोड रुपए हैं .