‘ बिहार की तो बहुत बड़ी मुक्ति हो गई,’ नीतीश कुमार पर कांग्रेस नेता मीरा कुमार की प्रतिक्रिया
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ यह रिपोर्ट
मीरा कुमार के अजीबो- गरीब बयान पर बीजेपी और जेडीयू ने हमला बोला है, बीजेपी का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणी वास्तविकता से परे है.
नई दिल्ली / पटना, 11 अप्रैल 2026. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार छोड़ दिल्ली से राजनीति करेंगे . कुछ दिनों में वे सीएम के पद से इस्तीफा भी सौंप देंगे . राज्यसभा के सदस्य के रूप में शुक्रवार( 10 अप्रैल, 2026)
को उन्होंने शपथ ली. उपराष्ट्रपति ने उन्हें शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के इस फैसले पर कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने अजीबो — गरीब बयान दिया है. दरअसल, मीरा कुमार से दिल्ली में पत्रकारों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रतिक्रिया मांगी थी. पत्रकारों ने पूछा था, नीतीश बिहार से दिल्ली शिफ्ट हो रहे हैं और उन्होंने राज्यसभा की शपथ भी ली है . इस पर मीरा कुमार ने कहा, ” बहुत ही मामूली सी बात है. बहुत लोग शपथ लेते हैं.
इस पर क्या कहें. ” फिर पत्रकारों ने कहा कि जिस तरह से वे ( नीतीश कुमार) बिहार छोड़कर आ रहे हैं, अब दिल्ली में रहेंगे… इतना सुनते ही मीरा कुमार ने जवाब दिया, ” बिहार की तो बहुत बड़ी मुक्ति हो गई. ” मीरा कुमार के इस बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी वास्तविकता से परे है. नीतीश कुमार ने बिहार के विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के लिए जो कार्य किए हैं, वह किसी से छुपा नहीं है.+ मुक्ति जैसी भाषा का प्रयोग न…’+ प्रभाकर मिश्रा ने कहा उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है. ऐसे में मुक्ति जैसी भाषा का प्रयोग न तो उचित है और ना ही बिहार की जनता की भावनाओं का सम्मान करता है. बीजेपी मानती है कि बिहार का विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और हम सब मिलकर इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं . वहीं, जदयू की प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि मीरा कुमार ने जो कहा यह बात सही है कि राज्यसभा की शपथ एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुक्ति शब्द का प्रयोग किया है इस पर आपत्ति जताती हूं. कांग्रेस जनता के बीच से गायब हो चुकी है, इसलिए शायद उनको नहीं मालूम कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से बिहार की जनता कितनी भावुक हैं और दुखी है . असल में तो बिहार की आवाम को कांग्रेस से मुक्ति मिल चुकी है.