बिहार में 14 को चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री, कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश का इस्तीफा
बंगाल से कल लौटेंगे भाजपा विधायक
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
बिहार में नए मुख्यमंत्री की चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र जारी किया गया है. वे मंगलवार( 14 अप्रैल) को पटना आएंगे . उनकी मौजूदगी में इसी दिन बिहार बीजेपी विधानमंडल दल की मीटिंग में नेता की नाम की घोषणा होगी और इसी दिन एनडीए के अन्य दलों जदयू, लोजपा लोजपाआर, हम और रालोमो विधायक दल की अलग-अलग मीटिंग के बाद एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा
पटना, 13 अप्रैल 2026. : सीएम आवास पर हुई बड़ी बैठक
बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरणों के बीच सीएम आवास में बड़ी बैठक में नीतीश कुमार के साथ
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा ने विचार मंथन किया. इस मौके पर पटना के डीएम त्यागराजन सीएम आवास में करीब 30 मिनट मौजूद रहे.
‘ गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वो स्वीकार ‘
बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम का नाम फाइनल करेगी. वहीं, सीएम के नाम पर जनता दल ( यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी और गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह स्वीकार होगा .
बिहार के नए सीएम के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी आ सकते हैं
बिहार के नए सीएम के शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं पटना. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी पटना आने की संभावना है. जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे. नई सरकार की शपथ ग्रहण तक शिवराज सिंह चौहान भी पटना में बने रहेंगे.
बिहार में सीएम के नाम पर सस्पेंस बरकरार
बिहार में नीतीश कुमार ने अपनी ओर से सब कुछ फिक्स कर दिया है. कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है. बीजेपी की बात करें तो पार्टी इतिहास में पहली बार बिहार में बीजेपी की ओर से उसका कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है.
मगर, लाख टके का सवाल है कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा ?
बिहार में नए सीएम चुनने के लिए 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान
बिहार में नई सरकार गठन के बीच बीजेपी ने बड़ा दांव चलते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, चौहान 14 अप्रैल, मंगलवार को पटना पहुंचेंगे. यहां आयोजित विधायक दल की बैठक में वे नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. बीजेपी पहली बार राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रही है, जिससे यह मीटिंग सत्ता यह भविष्य के लिए निर्णायक मानी जा रही है. नेतृत्व के नाम पर किसी दिन औपचारिक मुहर लगने की संभावना है.
बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर का समय
बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर का समय आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपनी अंतिम कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. 15 अप्रैल को राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है.
बंगाल चुनाव में गए विधायकों को बुलावा
पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के 50 से अधिक विधायक जमे हुए हैं. सूत्र बताते हैं कि यानी आज इन सभी को पार्टी की ओर से 14 अप्रैल की सुबह तक पटना पहुंचने को कहा गया है. बंगाल चुनाव में बड़ी संख्या में कार्यरत बिहार बीजेपी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त मनाही है कि उन्हें नई सरकार के शपथ समारोह में नहीं आना है. शपथ समारोह के बाद वे सारे विधायक भी बंगाल लौट जाएंगे, जिन्हें वहां चुनाव में जिम्मा मिला है .
बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार लेगी शपथ
बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल बुधवार को लोक भवन में संभावित है. हालांकि, बापू सभागार को भी खाली रखा गया है. बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी और बाकी कुछ दिनों के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. सूत्र बताते हैं कि
एनडीए विधायक दल के नए नेता 14 अप्रैल की शाम को राजभवन जाएंगे और राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का अपना दावा पेश करेंगे.