तेलंगाना में मनाई गई डॉ बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती, सीएम रेड्डी ने दी श्रद्धांजलि

समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
तेलंगाना में भी डॉ बी आर अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हैदराबाद के लोअर टैंक बंड में स्थित डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर मलयार्पणकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अंबेडकर के आदर्शों को अपनी जन – केंद्रित शासन व्यवस्था का आधार बताया और वंचित वर्गों के लिए उनके योगदान को याद किया
हैदराबाद, 14 अप्रैल 2026. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद के लोअर टैंक बंड स्थित डॉक्टर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने दुनिया को एक आदर्श राष्ट्र का शान दिखाया. रेवंत रेड्डी ने अंबेडकर और गांधी जी को ” राष्ट्र की दो आंखें” बताया और कहा कि डॉ अंबेडकर ने सामाजिक प्रतिबद्धता पर अपने संबोधन में कहा था कि शिक्षा सामाजिक बदलाव का सबसे शक्तिशाली उपकरण है. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सहयोगी मंत्री, नेतागन और गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मौजूद थे . मुख्यमंत्री ने डॉक्टर अंबेडकर को याद करते हुए उन्हें ‘ भारतीय संविधान का निर्माता’ और एक ‘ दूरदर्शी नेता’ बताया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजनाएं डॉ आंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के आदर्शों पर आधारित है. डॉ अंबेडकर ने वंचित वर्गों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संघर्ष को रेखांकित किया.